1. Hindi News
  2. पंजाब
  3. "पंजाब से नफरत करता है केंद्र", चुनावी सभा में कांग्रेस पर भी बरसे भगवंत मान

"पंजाब से नफरत करता है केंद्र", चुनावी सभा में कांग्रेस पर भी बरसे भगवंत मान

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Mar 11, 2024 11:33 pm IST,  Updated : Mar 11, 2024 11:33 pm IST

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार राज्य से "नफरत" करती है और नहीं चाहती कि यह "रंगला" पंजाब बने।

पंजाब सीएम भगवंत मान- India TV Hindi
पंजाब सीएम भगवंत मान Image Source : PTI

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बीजेपी नीत केंद्र सरकार पर हमला बोला। चंडीगढ़ में एक चुनावी सभा को सबोधित करते हुए उन्होंने केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि वह राज्य से "नफरत" करती है और नहीं चाहती कि यह "रंगला" पंजाब बने। मान पार्टी के चुनाव अभियान और नारे ‘‘संसद च भी भगवंत मान, खुशहाल पंजाब ते वधेगी शान’ (समृद्ध पंजाब के लिए संसद चुनाव में भगवंत मान) की शुरुआत के बाद एक सभा को संबोधित कर रहे थे। मान ने नारे के जरिए उन पर भरोसा जताने के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल का धन्यवाद किया।

राज्य को कर्ज विरासत में मिला: सीएम  

वहीं, पंजाब के पटियाल में एक सभा को संबोधित करते हुए भगवंत मान ने कहा कि उनकी सरकार पंजाब को कर्ज मुक्त, प्रगतिशील और समृद्ध राज्य बनाने के लिए कड़े प्रयास कर रही है। 'सरकार व्यापार मिलन' के दौरान सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों के ‘बुरे कर्मों’ के कारण राज्य को कर्ज विरासत में मिला है। हालांकि, उन्होंने कहा कि उनकी सरकार राज्य को इस संकट से उबारने के लिए हरसंभव प्रयास करेगी, जिसके लिए ठोस प्रयास किए जा रहे हैं।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में भगवंत मान के हवाले से कहा गया कि पहली बार व्यापारी राज्य को उच्च वृद्धि के रास्ते पर ले जाने के लिए निर्णय लेने में अभिन्न अंग बन गए हैं। राज्य विधानसभा में पांच मार्च को पेश किए गए राज्य बजट पर मान ने कहा कि यह प्रगतिशील और जीवंत पंजाब के लिए एक खाका है। (भाषा- इनपुट)

ये भी पढ़ें- 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पंजाब से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।