1. Hindi News
  2. पंजाब
  3. सुखना चो में तैरने गए बच्चे को मिला बम सेल, पानी में बहकर पहुंचा, पुलिस ने कब्जे में लिया

सुखना चो में तैरने गए बच्चे को मिला बम सेल, पानी में बहकर पहुंचा, पुलिस ने कब्जे में लिया

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Jul 16, 2023 03:54 pm IST,  Updated : Jul 16, 2023 03:56 pm IST

चंडीगढ़ के सेक्टर-26 में एक बम मिला है। यह 51 एमएम बम सेल है, जो सेना के पास ही होता है। यह बम ऊपर पहाड़ी इलाके से सुखना चो में पानी के बहाव में बहकर पहुंचा है।

चंडीगढ़ में मिला बम सेल- India TV Hindi
चंडीगढ़ में मिला बम सेल Image Source : ANI

चंडीगढ़ से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां सेक्टर-26 के बापूधाम के पीछे शास्त्री नगर सुखना चो में एक बम मिला है। जानकारी के मुताबिक, यह 51 एमएम बम सेल है, जो सेना के पास ही होता है। यह बम ऊपर पहाड़ी इलाके से सुखना चो में पानी के बहाव में बहकर पहुंचा है। 

बच्चे उठाकर ले आए बम सेल 

पुलिस का कहना है कि कुछ बच्चे सुखना चो के पानी में तैरने पहुंचे थे, इसी दौरान उन्हें यह बम सेल मिला। बम मिलने के बाद पुलिस मौके पर मौजूद है। बच्चे बम सेल को उठाकर पुल के ऊपर शास्त्री नगर की ओर लेकर आए। सूचना मिलने के तुरंत बाद मौके पर आईटी पार्क थाना पुलिस पहुंची। 

रेत से भरी बोरियों से ढककर रखा गया 

पुलिस ने बम सेल को कब्जे में लिया है। उसे रेत से भरी बोरियों से ढक कर रख दिया गया है। वहीं, मनीमाजरा से सेक्टर-26 की तरफ आने वाली सड़क और शास्त्री नगर पुल को सील कर दिया है। सेना की टीम इसकी जांच करेगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पंजाब से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।