चंडीगढ़ः पंचायत चुनाव रिजल्ट सीएम भगवंत मान ने बड़ा बयान दिया है। सीएम मान ने कहा कि पंजाब के लोगों को बधाई देना चाहता हूं जिन्होंने नफ़रत की राजनीति को नकारा है और विकास को वोट दिया है। भगवंत मान ने कहा कि जब सरपंची की वोटिंग हुई तब भी आप कहते थे कि ये सेमीफाइनल है। जालंधर का बाइलेक्शन भी जीत गए। अब नगर निगम और नगर परिषद चुनावो में भी आप कह रहे थे कि ये सेमीफाइनल है। इसमें भी हम जीते हैं। बीजेपी पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि पांचवे नंबर वाली पार्टी भी जीत का जश्न मना रही है। इन चुनावों में पार्टी नेताओं- अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान पर भरोसा जताने के लिए मतदाताओं को धन्यवाद दिया।
विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत हासिल करेंगेः मान
भगवंत मान ने कहा कि 90 % से ज़्यादा सीटें आम आदमी पार्टी जीत चुकी है। बीजेपी और ईडी ने हमें बहुत तंग किया। हमारे मंत्रियों को पकड़ा। हमारे 7 राज्यसभा मेम्बर हमसे ले लिए। इनको लगा कि पार्टी टूट जाएगी। विरोधी दल अब शोर करेंगे कि हमें सरकार ने फ़ार्म नहीं भरने दिया। जबरन जीत हासिल की। ऐसे आरोप लगाए जाएंगे। मैं आपसे वादा करता हूं कि 2027 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की इससे भी बड़ी जीत होगी।
नगर निकाय चुनावों में आप की बड़ी जीत
बता दें कि पंजाब में नगर निकाय चुनावों के लिए शुक्रवार को जारी मतगणना के बीच राज्य में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) ने 900 से अधिक वार्ड में जीत दर्ज कर ली और वह कई अन्य वार्ड में बढ़त बनाए हुए है। मोहाली, बठिंडा, अबोहर, बरनाला, कपूरथला, मोगा, बटाला और पठानकोट सहित आठ नगर निगमों, 75 नगर परिषदों और 19 नगर पंचायतों सहित कुल 102 नगर निकायों के 1,897 वार्ड के लिए 26 मई को मतपत्रों के जरिए मतदान हुआ था। कुल 1,977 वार्ड में से 80 वार्ड में उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए थे।