1. Hindi News
  2. पंजाब
  3. पंजाब में पार्षद के घर पर 200 राउंड फायरिंग, एक महिला गंभीर रूप से घायल

पंजाब में पार्षद के घर पर 200 राउंड फायरिंग, एक महिला गंभीर रूप से घायल

 Edited By: Mangal Yadav
 Published : Jan 08, 2024 10:03 pm IST,  Updated : Jan 08, 2024 10:16 pm IST

पंजाब के फिरोजपुर में एक पार्षद के घर पर गोलीबारी की सूचना है। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने करीब 200 राउंड फायरिंग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : FILE

फिरोजपुरः पंजाब के फिरोजपुर में एक पार्षद के घर पर कथित ड्रग तस्करों ने 200 राउंड फायरिंग की। गोली लगने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। बताया जा रहा है कि जहां पर फायरिंग हुई वहां शादी की तैयारियां की जा रही थी। पीड़ित परिवार ने पुलिस को बताया कि उनके पड़ोस में कुछ लोग नशीली दवाएं बेचते थे और उन्होंने इस पर रोक लगा दी। उन्होंने बताया कि इससे आक्रोश फैल गया और उन्हें लगातार धमकी दी जा रही थी। मामला फिरोजपुर के जीरा का बताया जा रहा है। 

पीड़ित परिवार की पिटाई

पीड़ित परिवार ने बताया कि घायल महिला को अस्पताल ले जाया गया है। उन्होंने आगे कहा कि उन्हें भी बुरी तरह पीटा गया और उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। घटनास्थल की तस्वीरों में गोलियों से छलनी गेट, आसपास पड़ी ईंटें और क्षतिग्रस्त वाहन दिखाई दे रहे हैं। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) प्रवीण कुमार सिन्हा ने कहा, घटना हमारे संज्ञान में आई है। जांच के आदेश दे दिए गए हैं और उचित कार्रवाई की जाएगी। 

वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार

जानकारी के अनुसार, पार्षद के परिवार ने नशा की तस्करी करने वालों पर सवाल उठाए थे। जिस समय गोलीबारी हुई उस समय घर में शादी की तैयारियां चल रही थी। घर के गेट पर गोलियों के निशाना आसानी से देखे जा सकते हैं। फिलहाल वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर कर रही है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पंजाब से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।