1. Hindi News
  2. पंजाब
  3. ठंड के चलते चंडीगढ़ प्रशासन ने किया ऐलान, सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल इस दिन तक बंद

ठंड के चलते चंडीगढ़ प्रशासन ने किया ऐलान, सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल इस दिन तक बंद

 Reported By: Puneet Pareenja, Written By: Amar Deep
 Published : Jan 14, 2024 10:28 am IST,  Updated : Jan 14, 2024 10:28 am IST

चंडीगढ़ प्रशासन ने कक्षा 8वीं तक के स्कूल को बंद रखने की घोषणा की है। बढ़ती हुई ठंड को देखते हुए यह घोषणा की गई है। हालांकि ऑनलाइन मोड पर क्लासेस चलती रहेंगी।

सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल बंद।- India TV Hindi
सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल बंद। Image Source : FILE

चंडीगढ़: देश के उत्तरी हिस्सों में पड़ने वाले राज्यों में सर्दी अपने चरम पर है। यूं कहें कि भयानक ठंड पड़ रही है। ऐसे में चल रही भयानक शीतलहर के कारण चंडीगढ़ के स्कूलों को बंद रखने का ऐलान किया गया है। चंडीगढ़ में क्लास 1 से लेकर क्लास 8 तक के लिए सभी स्कूलों को 20 जनवरी तक बंद रखने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। जारी आदेश में कहा गया है कि कड़कड़ाती ठंड को देखते हुए चंडीगढ़ प्रशासन ने सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में बढ़ा दी हैं। 20 जनवरी तक शहर के सभी आठवीं क्लास तक के सारे स्कूलों में छुट्टी रहेगी। इस दौरान ऑनलाइन मोड पर ही क्लास चलेगी।

बर्फबारी के बाद बढ़ी ठंड

बता दें कि पहाड़ों में हुई बर्फबारी के बाद से मैदानी इलाकों में ठंड बहुत ज्यादा बढ़ गई है। इस ठंड में लोगों का घरों से निकलना तक मुश्किल हो गया है। वहीं ज्यादातर हिस्सों में कोहरे की मोटी चादर देखने को मिल रही है। ठंड की वजह से सड़क पर गाड़ियां चलाना भी मुश्किल हो गया है। कोहरा अधिक होने से विजिबिलिटी भी काफी कम हो गई है। वहीं यह कोहरा लगभग पूरे उत्तर भारत में फैला हुआ है। पंजाब, हरियाणा से लेकर दिल्ली-एनसीआर और यूपी-बिहार तक कोहरे की चादर देखने को मिल रही है। ऐसे में बच्चों के स्कूलों की छुट्टियां भी सरकार को बढ़ानी पड़ी है। ठंड से बचने के लिए स्थानीय लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं।

9वीं से 12वीं तक के लिए ये रहेगा टाइम 

चंड़ीगढ़ के अलावा भी कई अन्य राज्यों में भी ठंड की वजह से स्कूलों को बंद कर दिया गया है। ठंड का सबसे ज्यादा असर छोटे बच्चों को झेलना पड़ता है। ऐसे में चंडीगढ़ प्रशासन ने 20 जनवरी तक कक्षा एक से लेकर कक्षा 8 तक के स्कूलों की छुट्टी कर दी है। इस दौरान ऑनलाइन मोड पर क्लास चलती रहेंगी। वहीं 9वीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए सुबह 9:30 बजे से 4:00 बजे तक स्कूल खुले रहेंगे। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस साल बहुत ही कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कोहरा इतना ज्यादा है कि कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा है। यहां सड़कों पर वाहन भी रेंगकर चल रहे हैं। 

यह भी पढ़ें- 

धार्मिक यात्रा के दौरान 20 साल के साहिल की हुई थी हत्या, मामले में पांच लोग गिरफ्तार

चंडीगढ़ मेयर चुनाव से पहले अलर्ट हुई AAP, पार्षदों को पंजाब के रिजॉर्ट में भेजा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पंजाब से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।