1. Hindi News
  2. पंजाब
  3. संगरूर जेल में कैदियों के बीच हिंसक झड़प, दो की मौत, दो की हालत गंभीर

संगरूर जेल में कैदियों के बीच हिंसक झड़प, दो की मौत, दो की हालत गंभीर

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Apr 20, 2024 06:42 am IST,  Updated : Apr 20, 2024 07:00 am IST

झड़प में गंभीर रूप से घायल दो कैदियों को पटियाला अस्पताल रेफर किया गया। वहीं, दो कैदियों को संगरूर अस्पताल में ही डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

Punjab Police- India TV Hindi
पंजाब पुलिस Image Source : ANI

पंजाब की संगरूर जेल में कैदियों के बीच आपसी झड़प के चलते दो की मौत हो गई और अन्य दो कैदियों की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस के अनुसार शुक्रवार देर रात झड़प के बाद चार कैदियों को अस्पताल लाया गया था। इनमें से दो को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, अन्य दो कैदियों की हालत गंभीर बनी हुई है। बेहतर उपचार के लिए उन्हें पटियाला रेफर किया गया है।

डॉ. करणदीप कहेल ने कहा "जेल से कुल चार मरीज यहां लाए गए थे। इनमें से दो की पहले ही मौत हो चुकी थी। अन्य दो की हालत गंभीर थी। उन्हें पटियाला रेफर कर दिया गया।" जिन कैदियों की मौत हुई है, उनके नाम हर्ष और धर्मेंद्र हैं।

सिमरन पर कई मुकदमे दर्ज

गगनदीप सिंह, मोहम्मद हारिस और सिमरन इस झड़प में घायल हुए हैं। सिमरनजीत सिंह ने ही सबसे पहले हमला किया था। जब कैदी सोने के लिए अपने बैरक में जा रहे थे, तभी सिमरनजीत ने अपने साथियों की मदद से हर्ष और धर्मेंद्र पर हमला कर दिया। आरोपियों ने कटर से धर्मेंद्र और हर्ष की गर्दन, छाती और मुंह पर वार किए। उनके शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोट के निशान पाए गए हैं। सिमरनजीत पर हत्या सहित 18 मुकदमे दर्ज हैं। वह लगभग छह साल से जेल में बंद है। झड़प के बाद दोनों गुटों के कैदियों को अलग-अलग बैरक में रखा गया है। 


यह भी पढ़ें-

 
 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पंजाब से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।