Boy Rescued From Borewell: पंजाब के होशियारपुर में गहरे बोरवेल में गिरे मासूम को देर रात सकुशल बाहर निकाल लिया गया। यह बच्चा बोरवेल में 90 फीट नीचे फंसा था। रेस्क्यू के लिए बोरवेल में कैमरे लगाए गए और 4 जेसीबी से खुदाई करवाई गई। 10 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद देर रात रेस्क्यू टीम को कामयाबी मिली और उन्होंने मासूम को बचा लिया। इस रेस्क्यू में NDRF, SDRF और लोकल प्रशासन के लोग लगे रहे और बच्चे की जान बचा ली।
300 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया था मासूम
बता दें कि यह बच्चा बीते शुक्रवार की शाम करीब 4 बजे, 300 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया था। रेस्क्यू के वक्त होशियारपुर के सांसद डॉक्टर राजकुमार चब्बेवाल, पंजाब सरकार के मंत्री रवजोत सिंह और जिले के एसएसपी मौके पर मौजूद रहे। वहीं, डॉक्टरों की टीम, एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड, NDRF और SDRF भी लगातार घटनास्थल पर थे।
10 घंटे की मशक्कत के बाद बच्चा बोरवेल से निकला
जान लें कि शुक्रवार शाम बोरवेल में गिरे बच्चे को सुरक्षित निकालने के लिए NDRF, SDRF, लोकल पुलिस, लोकल एनजीओ और ग्रामीणों ने लगातार 10 घंटे तक कड़ी मशक्कत की। देर रात मिली कामयाबी के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन में लगीं एजेंसियों और मासूम वंश के परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। बता दें किया ये घटना होशियारपुर के चक सवाना गांव में हुई थी।
मेडिकल जांच के लिए बच्चे को ले जाया गया अस्पताल
गौरतलब है कि बोरवेल से निकालने के बाद, बच्चे को जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया है। उसे इस बोरवेल में फंसे रहने के दौरान कोई मेडिकल समस्या तो नहीं गई, इसकी जांच की जा रही है। हालांकि, बच्चे के सुरक्षित रेस्क्यू कर सभी ने राहत की सांस ली। बच्चे के माता-पिता और अन्य परिवार वालों ने रेस्क्यू ऑपरेशन करने वाली टीम का धन्यवाद किया।
ये भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा के शाहबेरी फर्नीचर मार्केट में भीषण आग, धू-धू कर जला सामान; वीडियो में दिखा विकराल अग्निकांड