1. Hindi News
  2. पंजाब
  3. अमृतसर में जनता को घर के भीतर रहने का निर्देश, खिड़कियों से दूर रहने और लाइट बंद रखने को कहा

अमृतसर में जनता को घर के भीतर रहने का निर्देश, खिड़कियों से दूर रहने और लाइट बंद रखने को कहा

 Reported By: Abhay Parashar, Edited By: Subhash Kumar
 Published : May 09, 2025 05:47 am IST,  Updated : May 09, 2025 06:56 am IST

भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के दौरान अब अमृतसर में जनता को घर के भीतर रहने का निर्देश दिया गया है। जनता को न घबराने की सलाह दी गई है।

अमृतसर के लोगों के लिए निर्देश जारी।- India TV Hindi
अमृतसर के लोगों के लिए निर्देश जारी। Image Source : PTI

भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य तनाव लगातार बढ़ता चला जा रहा है। पाकिस्तान ने गुरुवार की रात भारत के विभिन्न क्षेत्रों में मिसाइल और ड्रोन से हमले किए हैं। जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान ने भारत पर 100 से ज्यादा मिसाइलें दागी हैं। हालांकि, भारतीय सेना ने एयर डिफेंस की मदद से इन सभी ड्रोन और मिसाइलों को बर्बाद कर दिया है। अब इस तनाव के माहौल में अमृतसर में लोगों के लिए अहम दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

घर के अंदर रहें नागरिक- डीपीआरओ 

अमृतसर के डीपीआरओ ने जारी किए गए निर्देश में आम लोगों से अपील करते हुए कहा- "सभी नागरिकों से अनुरोध है कि वे घर के अंदर रहें और खिड़कियों से दूर रहें तथा लाइट बंद रखें और खिड़कियों के पर्दे खींचे रखें। घबराने की कोई जरूरत नहीं है, अभी सायरन बजेगा और जब मौसम साफ हो जाएगा तो हम फिर से संदेश भेजेंगे।

घबराने की कोई जरूरत नहीं- डीपीआरओ 

अमृतसर के डीपीआरओ ने जारी किए गए निर्देश में लोगों से कहा- "कृपया चिंता न करें, हमारे सशस्त्र बल काम पर हैं और हमें घर के अंदर रहकर उनका समर्थन करना चाहिए। घबराने की कोई जरूरत नहीं है। बस घर के अंदर रहें।"

ये भी पढ़ें- भारत-पाकिस्तान टेंशन के बीच पंजाब के शिक्षा मंत्री का बड़ा फैसला, अगले 3 दिन तक बंद रहेंगे सभी शिक्षण संस्थान

जालंधर-बठिंडा में सेना ने मार गिराया पाकिस्तानी ड्रोन, पंजाब के कई जिलों में टोटल ब्लैकआउट, सभी लाइटें बंद

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पंजाब से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।