1. Hindi News
  2. पंजाब
  3. लुधियाना पश्चिम उपचुनाव में लोग AAP को वोट देंगे, रॉकेट की रफ्तार से होगी तरक्की: सिसोदिया

लुधियाना पश्चिम उपचुनाव में लोग AAP को वोट देंगे, रॉकेट की रफ्तार से होगी तरक्की: सिसोदिया

 Published : Jun 17, 2025 08:52 am IST,  Updated : Jun 17, 2025 08:52 am IST

मनीष सिसोदिया ने कहा कि लुधियाना को पंजाब की आर्थिक राजधानी माना जाता है और इसे अक्सर ‘‘पंजाब का मैनचेस्टर’’ कहा जाता है। लुधियाना के उद्योगों ने हमेशा पंजाब की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

manish sisodia- India TV Hindi
मनीष सिसोदिया Image Source : PTI

लुधियाना: आम आदमी पार्टी (AAP) के सीनियर नेता मनीष सिसोदिया ने सोमवार को दावा किया कि लुधियाना पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में मौजूदा माहौल से साफ संकेत मिलता है कि लोग विकास चाहते हैं और एक बार फिर उनकी पार्टी पर भरोसा जताएंगे। उन्होंने कहा कि लुधियाना पश्चिम जीत के बाद रॉकेट की रफ्तार से पंजाब की तरक्की होगी। AAP की ओर से जारी बयान के अनुसार लुधियाना पश्चिम विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रचार के आखिरी दिन सिसोदिया ने लुधियाना के आर्थिक और औद्योगिक महत्व पर प्रकाश डाला।

क्या बोले सिसोदिया?

दिल्ली के पूर्व सीएम ने कहा कि लुधियाना को पंजाब की आर्थिक राजधानी माना जाता है और इसे अक्सर ‘‘पंजाब का मैनचेस्टर’’ कहा जाता है। लुधियाना के उद्योगों ने हमेशा पंजाब की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि आप सरकार नयी औद्योगिक नीतियों, बेहतर बुनियादी ढांचे और व्यवसायों तथा उद्योगों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रशासनिक सुगमता के माध्यम से उद्योग-अनुकूल माहौल को बढ़ावा दे रही है।

उन्होंने कहा कि आप सरकार का लक्ष्य सिर्फ लुधियाना ही नहीं बल्कि पूरे पंजाब को उद्योग, शिक्षा और रोजगार के केंद्र के रूप में विकसित करना है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान से लेकर आप कार्यकर्ताओं तक, हर कोई पंजाब के उज्ज्वल भविष्य के लिए ईमानदारी और समर्पण के साथ काम कर रहा है। 

वोटिंग कब?

लुधियाना पश्चिम उपचुनाव के लिए प्रचार अपने अंतिम चरण में है। मंगलवार शाम को चुनावी प्रचार का सिलसिला पूरी तरह थम जाएगा और 19 जून यानी गुरुवार की सुबह से वोटिंग की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। (भाषा इनपुट्स के साथ)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पंजाब से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।