1. Hindi News
  2. पंजाब
  3. 'पंजाब को ईस्ट इंडिया कंपनी का प्रांत मानकर कब्जा करना चाहते हैं राष्ट्रीय दल'- सुखबीर बादल

'पंजाब को ईस्ट इंडिया कंपनी का प्रांत मानकर कब्जा करना चाहते हैं राष्ट्रीय दल'- सुखबीर बादल

 Edited By: Subhash Kumar
 Published : Apr 04, 2024 11:37 pm IST,  Updated : Apr 04, 2024 11:37 pm IST

शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने राष्ट्रीय दलों पर तीखा निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि हम राष्ट्रीय पार्टियों की तरह पंजाब के मूल मुद्दों पर कभी समझौता नहीं कर सकते।

सुखबीर सिंह बादल।- India TV Hindi
सुखबीर सिंह बादल। Image Source : PTI

शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने गुरुवार को राष्ट्रीय दलों पर बड़ा हमला किया है। उन्होंने दावा किया है कि राष्ट्रीय दल पंजाब को ईस्ट इंडिया कंपनी का प्रांत मानते हैं और इसे हड़पना चाहते हैं। सुखबीर सिंह बादल ने पंजाब में फ्लाईओवर, पुल, सीवरेज सिस्टम जैसे काम की चर्चा करते हुए कहा कि ये सभी काम अकाली दल के कार्यकाल के दौरान हुए थे। उन्होंने दावा किया कि अकाली दल पंजाबियों की आकांक्षाओं का सबसे अच्छी तरह प्रतिनिधित्व करती है। 

पंजाब के मूल मुद्दों पर समझौता नहीं कर सकते- सुखबीर

पंजाब के पूर्व मंत्री जगदीश सिंह गरचा चार साल के अंतराल के बाद शिरोमणि अकाली दल (शिअद) में लौट आए हैं। उनके स्वागत समारोह में सुखबीर बादल ने कहा कि राष्ट्रीय दल पंजाब को ईस्ट इंडिया कंपनी के प्रांत के रूप में मानते हैं और राज्य के लोगों का दिल जीतने की कोशिश करने के बजाय इसे अपने कब्जे में लेना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे लिए पंजाब और पंजाबियों के हितों की रक्षा सर्वोपरि है। हम राष्ट्रीय पार्टियों की तरह पंजाब के मूल मुद्दों पर कभी समझौता नहीं कर सकते।

बिगड़ती कानून व्यवस्था पर निशाना

सुखबीर बादल ने पंजाब में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर भी भगवंत मान सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि शिरोमणि अकाली दल के सत्ता में लौटने पर कोई भी गैंगस्टर या उनके संरक्षक राज्य में नहीं रहेंगे। उन्होंने कहा कि नशे के खतरे को खत्म  करना हमारी प्राथमिकता है। बादल ने कहा कि कांग्रेस और आप के सात वर्षों के शासन के दौरान, शहर को सभी विकास कार्यों में रुकावट का सामना करना पड़ा है। 

पंजाब में कब होंगे चुनाव? 

पंजाब में लोकसभा की कुल 13 सीटें हैं और यहां चुनाव एक ही चरण में संपन्न कराया जाएगा। पंजाब में लोकसभा चुनाव के अंतिम यानि 7वें चरण में 1 जून को मतदान होगा। इसके साथ ही यहां मतगणना 4 जून को ही होगी। बता दें कि देश के विभिन्न हिस्सों में पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल, दूसरे चरण का 26 अप्रैल, तीसरे चरण का 07 मई, चौथे चरण का मतदान 13 मई, पांचवें चरण का मतदान 20 मई, छठे चरण का मतदान 26 मई और सातवें चरण का मतदान 1 जून को संपन्न कराया जाएगा। इसके साथ ही पूरे देश में मतगणना 4 जून को संपन्न होगी। (इनपुट: भाषा)

ये भी पढ़ें- किसान संगठनों की धमकी के बाद झुकी पंजाब सरकार, वापस लिया ये फैसला


Lok Sabha Elections 2024: पंजाब में AAP दिख रही मजबूत? ओपिनियन पोल में चौंकाने वाले आंकड़े

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पंजाब से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।