1. Hindi News
  2. पंजाब
  3. पाकिस्तान से जुड़ा हथियार तस्करी का बड़ा मॉड्यूल ध्वस्त, 15 आधुनिक पिस्तौलें बरामद

पाकिस्तान से जुड़ा हथियार तस्करी का बड़ा मॉड्यूल ध्वस्त, 15 आधुनिक पिस्तौलें बरामद

 Published : Oct 31, 2025 06:58 pm IST,  Updated : Oct 31, 2025 06:58 pm IST

पंजाब पुलिस ने अमृतसर में पाकिस्तान से जुड़े सीमा-पार हथियार तस्करी के बड़े मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया और 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस ऑपरेशन में 15 आधुनिक पिस्तौलें बरामद की गईं, जिनमें ग्लॉक 9 एमएम पिस्तौल भी शामिल हैं। आरोपियों के पाकिस्तान में बैठे हैंडलर से संबंध थे।

Punjab Police, Weapon Smuggling, Pakistan Arms Smuggling, Amritsar Operation- India TV Hindi
पंजाब पुलिस ने 15 आधुनिक पिस्तौलें बरामद कीं। Image Source : X.COM/DGPPUNJABPOLICE

चंडीगढ़: पंजाब पुलिस ने शुक्रवार को एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। अमृतसर में खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए गए ऑपरेशन में पुलिस ने पाकिस्तान से जुड़े सीमा-पार हथियार तस्करी के एक बड़े मॉड्यूल को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई में 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पंजाब के DGP गौरव यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर बताया, 'शमशेर सिंह उर्फ सीमा, अमनदीप सिंह उर्फ बॉबी, बलविंदर सिंह उर्फ काका, गुरदेव सिंह, करणप्रीत सिंह, हरमन सिंह और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया गया है। ये सभी अमृतसर के रहने वाले हैं।'

15 आधुनिक पिस्तौलें बरामद

आरोपियों के पास से 15 आधुनिक पिस्तौलें बरामद हुई हैं। इनमें 9 ग्लॉक 9 एमएम पिस्तौल और 6 पिस्तौल .30 बोर शामिल हैं। DGP ने कहा, 'अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने एक बड़े खुफिया ऑपरेशन में पाकिस्तान से जुड़े सीमा-पार हथियार तस्करी के मॉड्यूल को तोड़ दिया।' शुरुआती जांच से पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान में बैठे एक हैंडलर के संपर्क में थे। वे पंजाब भर में अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त और सप्लाई में सक्रिय थे। इस मामले में अमृतसर के पुलिस स्टेशन कैंटोनमेंट में FIR दर्ज की गई है। DGP ने कहा, 'आगे की जांच जारी है ताकि पूरे नेटवर्क को उजागर किया जा सके और इसके पीछे-आगे के लिंक को तोड़ा जा सके।'

SFJ के 3 ऑपरेटिव गिरफ्तार

पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस विंग (बठिंडा) ने बठिंडा पुलिस के साथ संयुक्त ऑपरेशन में शुक्रवार को प्रतिबंधित संगठन सिख्स फॉर जस्टिस (SFJ) के 3 ऑपरेटिव को गिरफ्तार किया। ये आरोपी पंजाब के 2 गांवों में स्कूलों की दीवारों पर खालिस्तान समर्थक नारे लिख रहे थे। DGP गौरव यादव ने एक्स पर पोस्ट कर बताया, 'काउंटर इंटेलिजेंस बठिंडा ने बठिंडा पुलिस के साथ मिलकर एसएफजे के तीन ऑपरेटिव को पकड़ा। ये भिसियाना और मानांवाला गांवों के स्कूलों की दीवारों पर खालिस्तान समर्थक नारे लिख रहे थे। इनके पीछे अमेरिका में बैठा SFJ का सरगना गुरपतवंत सिंह पन्नू था।'शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी भड़काऊ नारे लिखकर जनता में अशांति फैलाने और राष्ट्र-विरोधी भावनाएं भड़काने की कोशिश कर रहे थे। (PTI)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पंजाब से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।