1. Hindi News
  2. पंजाब
  3. मान सरकार का युवाओं को तोहफा, इस विभाग में 70 पदों पर सीधी भर्ती के लिए मिली मंजूरी

मान सरकार का युवाओं को तोहफा, इस विभाग में 70 पदों पर सीधी भर्ती के लिए मिली मंजूरी

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Apr 07, 2026 09:50 pm IST,  Updated : Apr 07, 2026 09:58 pm IST

पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने योजना विभाग में 70 खाली पदों पर सीधी भर्ती को मंजूरी दे दी है। सांख्यिकी निदेशालय और आर्थिक नीति एवं योजना बोर्ड के लिए समूह-ए, बी और सी के विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती शुरू करने की मंजूरी दी गई है।

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा- India TV Hindi
वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा Image Source : FILE (ANI)

पंजाब सरकार ने युवाओं के लिए रोजगार के नए मौके खोलते हुए योजना विभाग में 70 खाली पदों पर सीधी भर्ती को मंजूरी दे दी है। यह फैसला राज्य के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की ओर से मंगलवार को लिया गया। जारी बयान में मंत्री ने बताया कि यह भर्ती सांख्यिकी निदेशालय और आर्थिक नीति एवं योजना बोर्ड के लिए की जाएगी। इन पदों में समूह-ए, बी और सी श्रेणियों के विभिन्न पद शामिल हैं।

सांख्यिकी निदेशालय में अधिकतर पद

मंत्री के अनुसार कुल 70 पदों में से 68 पद सांख्यिकी निदेशालय में भरे जाएंगे। इनमें-

  1. सहायक अनुसंधान अधिकारी के 14 पद 
  2. अन्वेषक के 50 पद 
  3. रिष्ठ सहायक के 4 पद

आर्थिक नीति एवं योजना बोर्ड में भी भर्ती

इसके अलावा 2 पद आर्थिक नीति एवं योजना बोर्ड के लिए स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें-

1 पद समूह-ए प्रोग्रामर

1 पद वरिष्ठ सहायक

पहले 140 पदों का था प्रस्ताव

हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि शुरुआत में पंजाब मंत्रिमंडल के समक्ष 140 पदों पर भर्ती का प्रस्ताव रखा गया था। हालांकि, 29 मार्च को हुई कैबिनेट बैठक में इन पदों के 50 प्रतिशत यानी 70 पदों को भरने की मंजूरी दी गई। मंत्री ने कहा कि अब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड भर्ती प्रक्रिया को तेज करेगा और इन पदों को पारदर्शी तरीके से जल्द से जल्द भरा जाएगा। सरकार के इस फैसले से राज्य के युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलने की उम्मीद है, खासकर उन उम्मीदवारों को जो सांख्यिकी और योजना क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं।

ये भी पढ़ें-

पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी किया मेनिफेस्टो, महिलाओं को ₹2000, ग्रेजुएशन तक मुफ्त शिक्षा का ऐलान

दिल दहला देने वाला हादसा CCTV में कैद, बाइक फिसलने से स्कूल बस के पहिए के नीचे आए 3 दोस्त, दो की थम गई सांसें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पंजाब से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।