1. Hindi News
  2. पंजाब
  3. पंजाब के इन तीन शहरों में मांस, गुटका और शराब पर बैन; सीएम ने जारी किया आदेश

पंजाब के इन तीन शहरों में मांस, गुटका और शराब पर बैन; सीएम ने जारी किया आदेश

 Edited By: Amar Deep @amardeepmau
 Published : Dec 21, 2025 05:58 pm IST,  Updated : Dec 21, 2025 08:04 pm IST

पंजाब के तीन पवित्र शहरों में अब मांस, शराब, तंबाकू या किसी भी नशीले पदार्थ पर बैन लगा दिया गया है। पंजाब के सीएम भगवंत मान ने एक वीडियो संदेश जारी कर इस बारे में जानकारी दी।

पंजाब के सीएम भगवंत मान।- India TV Hindi
पंजाब के सीएम भगवंत मान। Image Source : X/BHAGWANTMANN

चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने अमृतसर की वॉल्ड सिटी, तलवंडी साबो और श्री आनंदपुर साहिब को 'पवित्र नगर' का दर्जा दिए जाने की अधिसूचना जारी करने के बाद अब इन तीनों स्थानों पर मांस, तंबाकू, शराब और अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री प्रतिबंधित कर दी गई है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को एक वीडियो संदेश में कहा कि सिखों के बीच पूजनीय इन तीनों स्थानों को पवित्र नगर का दर्जा देने का निर्णय पंजाब सरकार की अधिसूचना के बाद प्रभावी हो गया है। बता दें कि पिछले महीने गुरु तेग बहादुर की 350वीं शहादत वर्षगांठ के उपलक्ष्य में श्री आनंदपुर साहिब में आयोजित पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया था।

तीनों शहरों को पवित्र शहर का दर्जा

सीएम भगवंत मान ने वीडियो संदेश में कहा, "पंजाब सरकार ने सिख धर्म से जुड़े तीन शहरों को 'पवित्र नगर' का दर्जा देने का निर्णय लिया है। यह निर्णय श्री आनंदपुर साहिब से श्री गुरु तेग बहादुर की 350वीं शहादत जयंती के अवसर पर घोषित किया गया। सिख धर्म से जुड़े पांच तख्तों में से तीन पंजाब में स्थित हैं। ये हैं- अमृतसर में श्री अकाल तख्त, तलवंडी साबो में श्री दुमदुमा साहिब और आनंदपुर साहिब में श्री केसगढ़ साहिब। इन तीनों शहरों को पवित्र नगर का दर्जा दिया गया है और ये आध्यात्मिकता के आधिकारिक केंद्र हैं।"

की जाएंगी सभी व्यवस्थाएं

भगवंत मान ने आगे कहा, ‘‘पंजाब सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं करेगी तथा ई-रिक्शा, मिनी-बस, शटल बस और अन्य सार्वजनिक परिवहन सेवाओं सहित सुविधाएं प्रदान करेगी ताकि दुनिया भर से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।’’ मुख्यमंत्री ने कहा कि अब पवित्र शहरों में सख्त नियम लागू होंगे। उन्होंने कहा, ‘‘इन शहरों में मांस, शराब, तंबाकू और किसी भी प्रकार के मादक पदार्थों की बिक्री पूर्णतः प्रतिबंधित होगी।’’ 

यह भी पढ़ें-

MP: मस्जिद में वजू करते समय अचानक फर्श पर गिरा शख्स, कुछ ही सेकेंड में हुई मौत; सामने आया CCTV फुटेज

बांग्लादेश में हिंदुओं के ऊपर जुल्म पर RSS प्रमुख मोहन भागवत का पहला बयान, बोले- 'सुरक्षा के लिए वहां के हिंदुओं को...'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पंजाब से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।