Monday, February 23, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पंजाब
  3. पाकिस्तान ने पुंछ में गुरुद्वारे पर किया हमला, सीएम भगवंत मान ने की निंदा, कही ये बात

पाकिस्तान ने पुंछ में गुरुद्वारे पर किया हमला, सीएम भगवंत मान ने की निंदा, कही ये बात

Edited By: Avinash Rai @RaisahabUp61 Published : May 08, 2025 06:42 am IST, Updated : May 08, 2025 06:42 am IST

भारत और पाकिस्तान की सीमा पर तनाव जारी है। पाकिस्तान द्वारा सीमा पार से गोलीबारी की जा रही है। इसका जवाब भारतीय सेना द्वारा उसी की भाषा में दिया जा रहा है। इस बीच पाकिस्तानी सेना द्वारा गुरुद्वारे पर हमला किया गया, जिसे लेकर सीएम भगवंत मान ने पाकिस्तान की निंदा की है।

Pakistan attacked Gurudwara in Poonch CM Bhagwant Mann condemned it said this- India TV Hindi
Image Source : PTI सीएम भगवंत मान

भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर तनाव जारी है। पाकिस्तानी सेना द्वारा सीमा पार से गोलीबारी और शेलिंग की जा रही है। ऐसे में भारतीय सेना द्वारा भी इसका मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है। बता दें कि बुधवार को भारत ने पाकिस्तान में छिपे आतंकवादी ठिकानों पर मिसाइल से हमला किया था, जिसमें 100 से अधिक आतंकवादियों की मौत हो गई थी। इस बीच पाकिस्तान द्वारा पुंछ में एक गुरुद्वारे पर हमला किया गया, जिसकी निंदी पंजाब के सीएम भगवंत मान ने की है। बता दें कि गुरुद्वारे पर हुए इस हमले में 4 सिखों की मौत हो गई। जम्मू कश्मीर में बुधवार को नियंत्रण रेखा के पास अग्रिम गांवों पर पाकिस्तानी सेना द्वारा भारी गोलीबारी और मोर्टार से हमला किया गया, जिनमें चार बच्चों सहित कम से कम 12 लोग मारे गए, जबकि 57 लोग घायल हो गए।

पहलगाम आतंकी हमले के बाद से तनाव जारी

बता दें कि दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी। मरने वाले ज्यादातर लोग पर्यटक थे। इस हमले के बाद भारत द्वारा पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में नौ आतंकवादी ठिकानों पर मिसाइलों से हमला किए जाने के तुरंत बाद सीमा पार से भीषण गोलाबारी शुरू हो गई। अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तानी द्वारा की गई गोलाबारी में सबसे ज़्यादा नुकसान पुंछ जिले में हुआ है और मारे गए सभी नागरिक इसी जिले के हैं। उन्होंने बताया कि 42 लोग घायल हुए हैं और उनमें से कुछ की हालत गंभीर है। मौतों पर दुख व्यक्त करते हुए मान ने कहा कि अमरीक सिंह, अमरजीत सिंह, रणजीत सिंह और रूबी कौर ने एक पवित्र स्थान पर पाकिस्तान की ओर से की गई भीषण बमबारी में अपनी जान गंवा दी। 

पाकिस्तान सीमा पार से कर रहा फायरिंग

बता दें कि 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले का भले ही 6-7 मई की रात बदला ले लिया हो, लेकिन ऑपरेशन सिंदूर को अभी खत्म करने का ऐलान नहीं किया है। इससे पाकिस्तान में दहशत कायम है। पाकिस्तान एलओसी पर लगातार फायरिंग कर रहा है। गुरुवार को भी पाकिस्तान ने एलओसी पर गोले और मोर्टार दागे। हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। अधिकांश लोग सीमावर्ती इलाकों को गुरुवार को छोड़कर सुरक्षित ठिकानों पर चले गए हैं। इससे पहले 6-7 मई की रात भारत ने मिसाइल हमले में पाकिस्तान में हाफिज सईद, मसूद अजहर के आतंकी ठिकानों को भी ध्वस्त कर दिया है। लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और हिजबुल मुजाहिद्दीन के आतंकी ठिकानों पर भीषण बमबारी से पाकिस्तान में हाहाकार मचा है। 

(इनपुट-भाषा)

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पंजाब से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement