1. Hindi News
  2. पंजाब
  3. पंजाब: गुरदासपुर सेक्टर में बीएसएफ के जवानों को मिली बड़ी कामयाबी, पाकिस्तानी घुसपैठिया गिरफ्तार

पंजाब: गुरदासपुर सेक्टर में बीएसएफ के जवानों को मिली बड़ी कामयाबी, पाकिस्तानी घुसपैठिया गिरफ्तार

 Reported By: Manish Prasad Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : Mar 09, 2023 07:49 pm IST,  Updated : Mar 09, 2023 08:22 pm IST

शुरुआती पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम आमिर रजा निवासी जिला सियालकोट, पाकिस्तान बताया। आगे की पूछताछ जारी है। बीएसएफ के लिए ये एक बड़ी कामयाबी है, जो उसने इस घुसपैठ को नाकाम कर दिया।

Pakistani National Arrested- India TV Hindi
पाकिस्तानी घुसपैठिया गिरफ्तार Image Source : INDIA TV

चंडीगढ़: पंजाब के गुरदासपुर सेक्टर में बीएसएफ के जवानों को बड़ी कामयाबी मिली है। जवानों ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को पकड़ा है, जो बीओपी निक्का के क्षेत्र में सीमा बाड़ से आगे आ गया था। शुरुआती पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम आमिर रजा निवासी जिला सियालकोट, पाकिस्तान बताया। आगे की पूछताछ जारी है। ये घुसपैठिया भारतीय क्षेत्र के अंदर तक घुस आया था। 

गौरतलब है कि पाकिस्तान की तरफ से भारतीय सीमा में घुसपैठ करने के लिए कई बार कोशिश की जाती है लेकिन भारतीय जवानों की मुस्तैदी की वजह से पाकिस्तान हर बार मुंह की खाता है। सीमा पर भारतीय जवान पूरी तरह अलर्ट रहते हैं। पहले भी इस तरह के कई मामले सामने आए हैं, जब भारतीय जवानों ने घुसपैठ की कोशिशों को नाकाम किया है।

ये भी पढ़ें- 

राजस्थान: जयपुर में CM आवास के बाहर जबरदस्त हंगामा, राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा की तबीयत बिगड़ी

ED के समन को लेकर KCR की बेटी कविता का मोदी सरकार पर जोरदार हमला, सोनिया की तारीफों के बांधे पुल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पंजाब से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।