1. Hindi News
  2. पंजाब
  3. पंजाब: मोहाली में आपस में भिड़ गए निहंगों के दो गुट, एक निहंग सिंह का काट दिया हाथ, मचा बवाल

पंजाब: मोहाली में आपस में भिड़ गए निहंगों के दो गुट, एक निहंग सिंह का काट दिया हाथ, मचा बवाल

 Reported By: Puneet Pareenja, Edited By: Kajal Kumari
 Published : Apr 10, 2023 12:32 pm IST,  Updated : Apr 10, 2023 02:44 pm IST

पंजाब के मोहाली में रविवार की सुबह निहंगों के दो गुटों के बीच खूनी झड़प हो गए जिसमें एक गुट ने दूसरे गुट के एक निहंग का हाथ काट दिया।

mohali violence- India TV Hindi
मोहाली में भिड़ गए निहंग सिख के दो गुट

पंजाब: मोहाली में रविवार की सुबह हुई कौमी इंसाफ मोर्चे के प्रदर्शन में निहंगों के दो गुट आपस में भिड़ गए, जिसके बाद बवाल मच गया। दोनों तरफ से मारपीट के बीच एक गुट ने दूसरे गुट के एक निहंग सिंह का हाथ काट दिया। घायल निहंग को मोहाली के फेज 6 स्थित सरकारी अस्पताल में ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार देकर उसकी गंभीर हालत को देखते हुए PGI रेफर किया गया है।

कहा गया है कि किसी बात को लेकर निहंग के दो गुट आपस में भिड़ गए और दोनों पक्षों में बहसबाजी शुरू हो गई। बहस के बाद मामला इतना बढ़ गया कि दोनों गुट ने एक दूसरे पर हमला कर दिया। इस हमले में एक निहंग गंभीर रूप से घायल हो गया। कहा जा रहा है कि जिसने हमला किया और जिस पर हमला हुआ है, दोनों अमना ग्रुप के निहंग सिख हैं।

जिसने हमला किया उसका नाम मेला सिंह बताया जा रहा है। वहीं जिसपर हमला किया गया है और उसके हाथ काट दिए गए हैं, उसका नाम बब्बर सिंह है जो जोधा सिंह का पुत्र है और वो मनीमाजरा का रहने वाला निहंग सिख है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पंजाब से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।