1. Hindi News
  2. पंजाब
  3. पंजाब सरकार कर रही सैनिकों के बलिदान का सम्मान, शहीदों के परिवारों को मिल रही 1 करोड़ रुपये की मदद

पंजाब सरकार कर रही सैनिकों के बलिदान का सम्मान, शहीदों के परिवारों को मिल रही 1 करोड़ रुपये की मदद

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Feb 25, 2025 11:00 am IST,  Updated : Feb 25, 2025 11:00 am IST

पंजाब में भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार सैनिकों के बलिदान का सम्मान कर रही है। सरकार की ओर से शहीदों के परिवारों को 1 करोड़ रुपये की मदद दी जा रही है।

शहीदों का सम्मान कर रही भगवंत मान की सरकार।- India TV Hindi
शहीदों का सम्मान कर रही भगवंत मान की सरकार। Image Source : INDIA TV

मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने देश के लिए अपने प्राणों की आहूति देने वाले सैनिकों के परिवारों की सहायता के लिए अहम कदम उठाए हैं। भगवंत मान सरकार ने पंजाब के शहीद सैनिकों के परिवारों को को 1 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद देने का फैसला किया है। पंजाब सरकार के इस कदम का मकसद देश की सीमाओं की सुरक्षा और शांति बनाए रखने के लिए बहादुर सैनिकों के सर्वोच्च बलिदान को सम्मान देना है। पंजाब की भगवंत मान सरकार इस बात का ध्यान रख रही है कि शहीद जवानों के परिजनों की देखभाल में कोई भी कमी न हो पाए और उन्हें सभी सुविधाओं का लाभ भी मिले।

पहल की कुछ प्रमुख बातें-: 

  • 1 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद: पंजाब सरकार शहीदों के परिवारों को 1 करोड़ रुपये की मदद दे ही है।
  • पेंशन में बढ़ोतरी: भगवंत मान सरकार ने युद्ध विधवाओं के लिए पेंशन को 6,000 रुपये से बढ़ाकर 10,000 रुपये प्रति माह कर दिया है। इसके साथ ही ब्लू स्टार से प्रभावित सैनिकों को मिलने वाली सहायता को 10,000 रुपये से बढ़ाकर 12,000 रुपये प्रति माह कर दिया गया है। वहीं, युद्ध जागीरों की पेंशन को भी बढ़ाकर 20 हजार रुपये प्रति माह कर दिया गया है।
  • मिलिट्री वेलफेयर के लिए फंड: पंजाब की भगवंत मान सरकार ने सैनिक कल्याण की सेवाओं के लिए चालू वित्त वर्ष में 74 करोड़ रुपये का प्रस्ताव रखा है।

शहीदों के परिजनों से खुद मिल रहे भगवंत मान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शहीद वीर जवानों के परिजनों से खुद उनके घर जाकर मुलाकत कर रहे हैं और उन्हें 1 करोड़ रुपये का चेक सौंप कर उनकी आर्थिक सहायता कर रहे हैं। इससे शहीदों के परिजनों को भी एहसास हो रहा है कि सीएम भगवंत मान की सरकार उनके साथ हर कदम पर खड़ी है। शहीदों के परिजन समय पर आर्थिक सहायता मिलने पर सीएम भगवंत मान के प्रति आभार व्यक्त कर रहे हैं। वह इस बात के लिए भी आभार प्रकट कर रहे हैं कि सीएम मान उनसे मिले और उनके दुख को समझा।

पहल पर क्या बोले सीएम भगवंत मान?

पंजाब सरकार की इस पहल पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का कहना है कि पंजाब के वीर सपूत देश की सीमाओं की रक्षा और शांति के लिए अपनी जान को जोखिम में डालते हैं। ऐसे में समाज और सरकार के तौर पर ये हमारा फर्ज है कि हम इन वीरों के परिवार के साथ खड़े रहे। सीएम भगवंत मान ने कहा है कि हमारे सैनिकों के बलिदान के कर्ज को चुकाया नहीं जा सकता। लेकिन पंजाब सरकार शहीदों के परिवार को दुख की घड़ी में मदद करने में कोई कमी नहीं छोड़ेगी। सीएम मान ने कहा है कि पूरे पंजाब को वीर सैनिकों के साहस पर गर्व है और सरकार उनके परिवारों के साथ खड़ी रहेगी।

Disclaimer: यह एक पेड फीचर आर्टिकल है। इंडिया टीवी इसमें बताए गए विचारों का समर्थन नहीं करता है और आर्टिकल में कही गई राय, विचारों, घोषणाओं के लिए किसी भी तरह से जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं होगा। पाठकों को स्व-विवेक के प्रयोग की सलाह दी जाती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पंजाब से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।