दिलजीत दोसांझ को हाल ही में उनकी फिल्म ‘सरदार जी 3’ में पाकिस्तानी अभिनेत्री हनिया आमिर के साथ काम को लेकर लगातार आलोचनाओं का शिकार होना पड़ा है। हालांकि, अब पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सिंगर-एक्टर दिलजीत दोसांझ के समर्थन में खड़े हो गए हैं। भगवंत मान ने आरोप लगाया है कि भारत में स्वयंभू राष्ट्रवादी पंजाबियों को निशाना बना रहे हैं क्योंकि वे लोग पंजाब और पंजाबियों से ईर्ष्या करते हैं। आइए जानते हैं कि भगवंत मान ने इस बारे में और क्या कुछ कहा है।
दरअसल, पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ अपनी फिल्म 'सरदार जी 3' को लेकर बीते कई दिनों से विवादों के घेरे में हैं। इस फिल्म में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हनिया आमिर को मुख्य कलाकार के तौर पर लिया गया है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद 22 जून को आए इस फिल्म के ट्रेलर को देखकर लोग काफी भड़क गए थे। बता दें कि भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में पाकिस्तानी कलाकारों के साथ काम करने पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। हालांकि, दिलजीत ने मामले में सफाई देते हुए कहा था कि फिल्म की शूटिंग पहलगाम हमले से कई महीनों पहले की गई थी।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा- ‘‘दिलजीत दोसांझ की फिल्म में एक पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने काम किया है। इस फिल्म की शूटिंग पहलगाम में हुए आतंकी हमले से पहले हो गई थी। पाकिस्तान की एक्ट्रेस ने इसमें काम किया है, क्योंकि हमारी संस्कृति एक जैसी है। वे पंजाबी बोलते हैं और हम भी बोलते हैं।’’
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दिलजीत दोसांझ का समर्थन करते हुए कहा- ‘‘दिलजीत को गद्दार कहा गया। और अब जब एक पाकिस्तानी टीम यहां खेलने आएगी तो क्या फिर सब कुछ ठीक हो जाएगा?’’ सीएम भगवंत मान ने आगे ये भी कहा कि खुद को राष्ट्रवादी बताने वाले लोग पंजाबियों को निशाना बना रहे हैं। वे पंजाब और पंजाबियों से ईर्ष्या करते हैं। (इनपुट: भाषा)
ये भी पढ़ें- 'बॉर्डर 2' में दिलजीत दोसांझ होंगे या नहीं? सस्पेंस से उठा पर्दा, सिंगर ने मूंछों को ताव देते हुए दिया हिंट
दिलजीत दोसांझ की फिल्म पर कमेंट के बाद गुरु रंधावा ने डिलीट किया X अकाउंट, जानें क्या बोले थे सिंगर?
संपादक की पसंद