Wednesday, February 18, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पंजाब
  3. पंजाब के लिए जरूरी खबर, इस दिन बंद रहेंगे ये संस्थान, सरकार ने किया छुट्टी का ऐलान

पंजाब के लिए जरूरी खबर, इस दिन बंद रहेंगे ये संस्थान, सरकार ने किया छुट्टी का ऐलान

Edited By: Dhyanendra Chauhan @dhyanendraj Published : Nov 25, 2024 08:46 pm IST, Updated : Nov 25, 2024 10:33 pm IST

छुट्टी को लेकर चंडीगढ़ प्रशासन ने नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें बताया गया है कि कौन-कौन से संस्थान इस दिन बंद रहेंगे।

छुट्टी का ऐलान- India TV Hindi
Image Source : FILE PHOTO छुट्टी का ऐलान

पंजाब के लोगों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। चंडीगढ़ प्रशासन ने एक दिन की छुट्टी का ऐलान किया है। चंडीगढ़ प्रशासन ने गुरु तेग बहादुर के शहीदी दिवस के अवसर पर 24 नवंबर, 2024 के बजाय 6 दिसंबर को सभी सरकारी कार्यालयों, बोर्डों, निगमों और संस्थानों, जिनमें औद्योगिक प्रतिष्ठानों को बंद रखना का ऐलान किया है। 

सरकार ने कहा कि इस दिन इन सभी कार्यालयों में छुट्टी रहेगी। सरकार के इस ऐलान के बाद से सरकारी दफ्तर, बोर्ड, निगम और अन्य संस्थान 6 दिसंबर को बंद रहेंगे। 

सरकारी दफ्तर, बोर्ड समेत अन्य संस्थान रहेंगे बंद

चंडीगढ़ प्रशासन ने श्री गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस को लेकर छुट्टी की नोटिफिकेशन जारी किया है। सरकार के इस नोटिफिकेशन के अनुसार, 6 दिसंबर को सभी सरकारी दफ्तर, बोर्ड, निगम और अन्य संस्थान बंद रहेंगे। 

पहले 24 नवंबर को घोषित की गई थी छुट्टी

बता दें कि इससे पहले 24 नवंबर 2024 को यह छुट्टी घोषित की गई थी। इसे बदल कर अब 6 दिसंबर 2024 कर दी गई है।

अद्वितीय बलिदान को समर्पित है ये दिन

गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस उनके बहादुर की शहादत और अद्वितीय बलिदान को सम्मानित करने के लिए समर्पित है। उन्हें 'भारत का कवच' के रूप में जाना जाता है, क्योंकि उन्होंने धार्मिक स्वतंत्रता और मानवाधिकारों की रक्षा के लिए अत्याचारों का विरोध किया।

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पंजाब से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement