पंजाब सरकार ने पंजाब पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल किया है। दरअसल राज्य की सरकार ने 21 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इस दौरान कई जिलों के पुलिस अधीक्षकों का ट्रांसफर कर दिया गया है। इसे लेकर पंजाब सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है। इस नोटिफिकेशन के मुताबिक, सुधांशु श्रीवास्तव, धनप्रीत कौर, जगदाले निलांबरी, स्वपन शर्मा, गुरमीत चौहान, अखिल चौधरी, सुरेंद्र लांबा, चरणजीत सिंह, दयामा हरिश कुमार ओमप्रकाश, सौम्या मिश्रा, संदीप कुमार मलिक, रवजोत ग्रेवाल, नवनीत सिंह, अंकुर गुप्ता, अश्विनी गोट्याल, शुभम अग्रवाल, आदित्य, मनिंदर सिंह, मोहम्मद सरफराज आलम, ज्योति यादव, रणधीर कुमार का ट्रांसफर किया गया है।