1. Hindi News
  2. पंजाब
  3. पंजाब: कार के अंदर मिला पति-पत्नी और बेटे का शव, तीनों को लगी गोली; जांच में जुटी पुलिस

पंजाब: कार के अंदर मिला पति-पत्नी और बेटे का शव, तीनों को लगी गोली; जांच में जुटी पुलिस

 Edited By: Amar Deep
 Published : Jun 22, 2025 11:41 pm IST,  Updated : Jun 22, 2025 11:41 pm IST

पटियाला में एक कार के अंदर एक ही परिवार के तीन सदस्यों का शव मिला है। तीनों के शरीर पर गोली लगने के निशान भी हैं। फिलहाल पुलिस की टीम मामले की जांच कर रही है।

कार में तीन लोगों का मिला शव।- India TV Hindi
कार में तीन लोगों का मिला शव। Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

पटियाला: पंजाब के पटियाला जिले में एक ही परिवार के तीन सदस्यों का शव एक कार के अंदर से बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि तीनों के शरीर पर गोली लगने के निशान हैं। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। फिलहाल पुलिस की टीम मामले की जांच कर रही है। पुलिस को संदेश है कि पति ने पत्नी और बेटे को गोली मारी उसके बाद खुद को भी गोली मार ली। हालांकि पुलिस सभी मामलों पर जांच कर रही है। फिलहाल शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

कार में मिले तीन लोगों के शव

दरअसल पूरा मामला पंजाब के पटियाला जिले का बताया जा रहा है। यहां रविवार को एक एसयूवी के अंदर एक ही परिवार के तीन सदस्य मृत पाए गए। एक पुलिस अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी। पुलिस का कहना है कि तीनों के शरीर पर गोली लगने के निशान थे। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान संदीप सिंह (45), उनकी पत्नी मंदीप कौर (40) और उनके बेटे अभय (18) के रूप में हुई है। ये सभी पटियाला के राजपुरा इलाके के छरबर गांव के पास खड़ी एक एसयूवी के अंदर मृत अवस्था में मिले। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

जांच में जुटी पुलिस

वहीं राजपुरा के पुलिस उपाधीक्षक मंजीत सिंह ने इस घटना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एक ट्रक चालक ने बनूर-शंभू रोड पर खड़ी एसयूवी के अंदर शव देखे। उन्होंने बताया कि जब ट्रक चालक द्वारा बार-बार हॉर्न बजाने के बाद भी कार आगे नहीं बढ़ी तो वह जांच करने के लिए अपने वाहन से बाहर आया। मंजीत सिंह ने कहा कि पुलिस को संदेह है कि संपत्ति सलाहकार संदीप ने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से अपनी पत्नी और बेटे को गोली मार दी तथा उसके बाद खुद को भी गोली मार ली। डीएसपी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। (इनपुट- पीटीआई)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पंजाब से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।