1. Hindi News
  2. पंजाब
  3. पंजाब में नगर निकाय चुनाव के लिए लिए आज हो रही वोटिंग, कुल 3336 उम्मीदवार हैं मैदान में, शाम तक आएंगे नतीजे

पंजाब में नगर निकाय चुनाव के लिए लिए आज हो रही वोटिंग, कुल 3336 उम्मीदवार हैं मैदान में, शाम तक आएंगे नतीजे

 Published : Dec 21, 2024 11:44 am IST,  Updated : Dec 21, 2024 12:25 pm IST

नगर निकाय चुनाव को लेकर सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी की गई है। ईवीएम के जरिए वोटिंग हो रही है। शाम चार बजे वोटिंग खत्म होने के बाद काउटिंग भी आज ही शुरू हो जाएगी।

पंजाब में नगर निकाय के चुनाव- India TV Hindi
पंजाब में नगर निकाय के चुनाव Image Source : PTI

पंजाब में 5 नगर निगमों और 44 नगर पालिका परिषदों और नगर पंचायतों के चुनाव के लिए शनिवार को वोटिंग हो रही है। अधिकारियों ने बताया कि मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ जो शाम चार बजे तक जारी रहेगा। मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद उसी दिन मतदान केंद्र पर मतगणना होगी। 

3,809 बनाए गए मतदान केंद्र

पंजाब में 5 नगर निगमों - अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, पटियाला और फगवाड़ा के अलावा 44 नगर पालिका परिषदों और नगर पंचायतों के लिए चुनाव हो रहे हैं। अधिकारियों ने कहा कि नगर निकाय चुनाव के लिए कुल 3,336 उम्मीदवार मैदान में हैं। इन चुनावों के लिए कुल 3,809 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 

EVM के जरिए हो रही वोटिंग

नगर निकाय चुनावों में 17.75 लाख महिलाओं सहित कुल 37.32 लाख मतदाता मतदान के पात्र हैं। मतदान के लिए ‘इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन’ (EVM) का इस्तेमाल किया जा रहा है। अधिकारियों ने कहा कि चुनाव के मद्देनजर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है। 

AAP के लिए अग्निपरीक्षा से कम नहीं चुनाव

नगर निकाय चुनाव को सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (AAP) के लिए अग्निपरीक्षा के तौर पर देखा जा रहा है। पार्टी नवंबर में हुए चार विधानसभा उपचुनावों में से तीन में जीत हासिल करने के बाद नगर निगम चुनावों में भी अपनी जीत की लय जारी रखना चाहेगी। इन चुनावों के जरिए शहरी मतदाताओं के बीच सत्तारूढ़ पार्टी की लोकप्रियता का पता चलेगा। 

सीएम मान ने किया था चुनाव प्रचार

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चुनावों से पहले ‘AAP’ उम्मीदवारों के लिए रोड शो किए और प्रचार किया। ‘आप’ की पंजाब इकाई के अध्यक्ष नियुक्त किए जाने के बाद अमन अरोड़ा की भी यह पहली परीक्षा होगी। 

कांग्रेस का भी बहुत कुछ दांव पर

इन चुनावों में कांग्रेस का भी बहुत कुछ दांव पर लगा है। कांग्रेस को अमृतसर, जालंधर, लुधियाना और पटियाला नगर निगमों में बहुमत मिला था। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) भी नगर निगम चुनाव में किस्मत आजमा रहे हैं। 

भाषा के इनपुट के साथ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पंजाब से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।