Friday, March 13, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान में Coronavirus के संक्रमण से 14 और मौत, 1815 नये मामले सामने आए

राजस्थान में Coronavirus के संक्रमण से 14 और मौत, 1815 नये मामले सामने आए

Edited by: IndiaTV Hindi Desk Published : Oct 23, 2020 07:43 pm IST, Updated : Oct 23, 2020 07:43 pm IST

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,815 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि होने के साथ राज्य में अब तक सामने आए कुल कोविड-19 मरीजों संख्या बढ़कर 1,82,570 हो गई। वहीं इस अवधि में संक्रमण से 14 और लोगों की मौत हो गई जिससे राज्य में कोविड-19 से मरने वालों का कुल आंकड़ा 1,814 तक पहुंच गया।

14 deaths, 1,815 fresh coronavirus cases in Rajasthan- India TV Hindi
Image Source : PTI 14 deaths, 1,815 fresh coronavirus cases in Rajasthan

जयपुर: राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,815 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि होने के साथ राज्य में अब तक सामने आए कुल कोविड-19 मरीजों संख्या बढ़कर 1,82,570 हो गई। वहीं इस अवधि में संक्रमण से 14 और लोगों की मौत हो गई जिससे राज्य में कोविड-19 से मरने वालों का कुल आंकड़ा 1,814 तक पहुंच गया। अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार शाम छह बजे तक के बीते 24 घंटों में राज्य में कोरोना वायरस के संक्रमण से 14 और मरीजों की मौत हुई, जिससे महामारी में मरने वालों की संख्या अब 1,814 हो गई है। 

Related Stories

उन्होंने बताया कि जयपुर में कोरोना वायरस के संक्रमण से अब तक 359, जोधपुर में 174, बीकानेर में 134,अजमेर में 132,कोटा में 114, भरतपुर में 92, पाली में 74 मौतें हुई हैं। उन्होंने बताया कि राज्य में अब तक कुल 1,62,981 लोग कोरोना वायरस के संक्रमण से ठीक हो चुके हैं। 

उन्होंने बताया कि  इसके साथ ही शुक्रवार को संक्रमण के 1,815 नये मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 1,82,570 हो गई जिनमें से 17,775 रोगी उपचाराधीन हैं। अधिकारियों ने बताया कि नये मामलों में जयपुर के 339, जोधपुर के 296, बीकानेर के 217, अलवर के 112, सीकर के 88, अजमेर के 76, पाली के 46 नये संक्रमित शामिल हैं।

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement