1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. शर्मनाक: 15 साल की नाबालिग लड़की के साथ 6 महीने से 6 पड़ोसी लड़के कर रहे थे गैंगरेप

शर्मनाक: 15 साल की नाबालिग लड़की के साथ 6 महीने से 6 पड़ोसी लड़के कर रहे थे गैंगरेप

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 30, 2020 11:15 pm IST,  Updated : Aug 30, 2020 11:15 pm IST

राजस्थान के जोधपुर से एक बेहद ही शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां शहर के राजीव गांधी नगर थाना इलाके में एक 15 साल की नाबालिग से पड़ोस में रहने वाले 6 युवकों ने गैंगरेप किया।

15 year old girl gang raped by 6 neighbor boys for 6 months in Rajasthan Jodhpur- India TV Hindi
15 year old girl gang raped by 6 neighbor boys for 6 months in Rajasthan Jodhpur Image Source : PTI

राजस्थान। राजस्थान के जोधपुर से एक बेहद ही शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां शहर के राजीव गांधी नगर थाना इलाके में एक 15 साल की नाबालिग से पड़ोस में रहने वाले 6 युवकों ने गैंगरेप किया। इतना ही नहीं ये सभी लोग पिछले 6 महीने से लड़की को डरा-धमकाकर उसके साथ इस घिनौनी वारदात को अंजाम दे रहे थे। इन 6 आरोपी युवकों में से चार नाबालिग हैं। मामले का खुलासा तह हुआ जब एक युवक ने शनिवार को लड़की के साथ एक बार फिर दुष्कर्म किया। इससे परेशान होकर लड़की राजीव गांधी पुलिस थाने पहुंची और उसने अपने साथ हुई आपबीती थाना अधिकारी को बताई।

जानकारी के मुताबिक, राजीव गांधी थाना क्षेत्र में रहने वाली एक नाबालिग की दोस्ती एक नाबालिग लड़के से हुई थी, उसके बाद लड़की की दोस्ती दूसरे लड़कों से हुई। जिसमें से 2 युवकों ने नाबालिग से दोस्ती कर उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में ब्लैकमेल कर उसके साथ कई महीनों तक दुष्कर्म करते रहे। साथ ही यह बात घरवालों को ना कहने को लेकर भी दबाव बनाया। युवकों की जान से मारने की धमकियों के कारण वह अपने परिजन को कुछ बता भी नहीं पाई। ये सभी युवक पीड़ित लड़की के पड़ोस में ही रहते है।  

मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार को पीड़िता भाई को ढूंढने के लिए निकली। रास्ते में एक युवक ने उसका भाई अपने घर में होने की बात कहकर उसे बुला लिया और दुष्कर्म किया। पीड़िता रोते हुए वहां से भाग निकली और सीधे राजीव गांधी पुलिस थाने पहुंची, जहां उसने थाना अधिकारी को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। लड़की की शिकायत पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। मौके पर मौजूद पुलिस वालों ने बताया कि छह महीने से लगातार दुष्कर्म का शिकार हो रही लड़की इतने अधिक सदमे में थी कि उसकी आवाज तक नहीं निकल पा रही थी। पुलिस थाने में वह किसी को देखते ही दीवार से सटकर दुबक जाती।  

पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी 

इस मामले में एसीपी नीरज शर्मा ने बताया कि बाद में पीड़िता की मां भी थाने पहुंची और नाबालिग की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया गया है। दुष्कर्म करने वाले 2 युवकों की भी पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि पीड़िता का मेडिकल भी करवाया गया है और वह काफी डरी हुई है। नाबालिग को बालिका गृह भेजा गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।