1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान में Coronavirus संक्रमण के 179 नये मामले, संक्रमितों की कुल संख्या 3.21 लाख के पार

राजस्थान में Coronavirus संक्रमण के 179 नये मामले, संक्रमितों की कुल संख्या 3.21 लाख के पार

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 09, 2021 08:48 pm IST,  Updated : Mar 09, 2021 08:48 pm IST

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 179 नये मामले मंगलवार को आए जिसके बाद प्रदेश में संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या बढ़ कर 3,21,890 हो गई है। राज्य में इस घातक संक्रमण से अब तक 2789 लोगों की मौत हो चुकी हैं।

179 new COVID cases in Rajasthan- India TV Hindi
राजस्थान में कोरोना वायरस के 179 नये मामले आए जिसके बाद प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 3,21,890 हो गई है।  Image Source : PTI

जयपुर: राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 179 नये मामले मंगलवार को आए जिसके बाद प्रदेश में संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या बढ़ कर 3,21,890 हो गई है। राज्य में इस घातक संक्रमण से अब तक 2789 लोगों की मौत हो चुकी हैं। अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को 179 नये मामले आने से राज्य में संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 3,21,890 हो गई है जिसमें 1963 रोगी उपचाराधीन है। नये मामलों में डूंगरपुर में 40, उदयपुर में 31, जयपुर में 27, अजमेर में 14, जोधपुर-कोटा में 11-11, बांसवाडा में 8, भीलवाडा-राजसमंद में 7-7 नये संक्रमित शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि राज्य में 99 और कोरोना वायरस संक्रमित ठीक हुए। राज्य में अब तक कुल 3,17,138 संक्रमित ठीक हो चुके है। वहीं राज्य में अब तक इस घातक संक्रमण से 2789 लोगों की मौत हो चुकी है जिनमें जयपुर में 519, जोधपुर में 307, अजमेर में 222, कोटा में 169, बीकानेर में 167, भरतपुर में 120,उदयपुर में 123, पाली में 109 और सीकर में 101 संक्रमितों की मौत हो चुकी हैं।

वहीं, भारत में एक दिन में कोविड-19 के 15,388 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,12,44,786 हो गई, जिनमें से 1,08,99,394 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में 77 और मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,57,930 हो गई। आंकड़ों के अनुसार, देश में लगातार छह दिन तक कोविड-19 के उपचाराधीन मामलों में बढ़ोतरी के बाद आखिरकार वे कम हुए। देश में अभी 1,87,462 लोगों का कोरोना वायरय संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 1.67 प्रतिशत है। देश में कोविड-19 से मृत्यु दर भी घटकर 1.40 प्रतिशत हो गई है। 

आंकड़ों के अनुसार, कुल 1,08,99,394 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 96.93 प्रतिशत है। देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवम्बर को 90 लाख और 19 दिसम्बर को एक करोड़ के पार चले गए थे। 

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, देश में अभी तक 22,27,16,796 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है। इनमें से 7,48,525 नमूनों की जांच सोमवार को की गई थी। आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में जिन 77 लोगों की मौत हुई, उनमें से महाराष्ट्र के 22 , पंजाब के 14 और केरल के 12 लोग थे। 

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में वायरस से अभी तक कुल 1,57,930 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र के 52,500, तमिलनाडु के 12,521, कर्नाटक के 12,367, दिल्ली के 10,924, पश्चिम बंगाल के 10,280, उत्तर प्रदेश के 8,738 और आंध्र प्रदेश के 7,176 के लोग थे। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की मौत हुई, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का आईसीएमआर के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है। 

ये भी पढ़ें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।