1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान में मंत्री सहित 3093 लोग आए Coronavirus की चपेट में, संक्रमण से और 18 लोगों की मौत

राजस्थान में मंत्री सहित 3093 लोग आए Coronavirus की चपेट में, संक्रमण से और 18 लोगों की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 27, 2020 09:00 pm IST,  Updated : Nov 27, 2020 09:00 pm IST

राजस्थान में कोरोना वायरस से और 18 लोगों की मौत हो गई जिससे राज्य में संक्रमण से कुल मरने वालों का आंकड़ा 2,255 तक पहुंच गया। वहीं राज्य में एक और मंत्री सहित और 3093 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की शुक्रवार को पुष्टि हुई है।

3,093 new COVID-19 cases in Rajasthan, 18 more die- India TV Hindi
राज्य में एक और मंत्री सहित और 3093 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की शुक्रवार को पुष्टि हुई है। Image Source : PTI

जयपुर: राजस्थान में कोरोना वायरस से और 18 लोगों की मौत हो गई जिससे राज्य में संक्रमण से कुल मरने वालों का आंकड़ा 2,255 तक पहुंच गया। वहीं राज्य में एक और मंत्री सहित और 3093 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की शुक्रवार को पुष्टि हुई हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राज्य में अभी तक कुल 2,60,040 लोग संक्रमित हुए हैं।

Related Stories

शुक्रवार को वनमंत्री सुखराम विश्नोई के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, वह अस्पताल में भर्ती हैं। अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार शाम छह बजे तक के बीते 24 घंटों में राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से 18 और मौत हुई हैं। जिससे मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 2,255 हो गयी। 

कोरोना वायरस संक्रमण से अब तक जयपुर में 426, जोधपुर में 230, अजमेर में 181, बीकानेर में 160, कोटा में 133, भरतपुर में 103, उदयपुर में 90, और पाली में 85 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। 

उन्होंने बताया कि राज्य में अब तक कुल 2,29,602 लोग कोरोना वायरस संक्रमण से मुक्त हुए हैं। इसके साथ ही शुक्रवार को संक्रमण के 3,093 नये मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 2,60,040 हो गयी जिनमें से 28,183 रोगी उपचाराधीन हैं।

नये मामलों में जयपुर में 643, जोधपुर में 531, अजमेर में 290, कोटा में 241, अलवर में 147, उदयपुर में 127, बीकानेर में 104,भीलवाडा में 101,भरतपुर में 89, नागौर में 88 नये संक्रमित शामिल हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।