1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. वाहन से बरामद मादक पदार्थ को अपने पास रखने के आरोप में आठ पुलिसकर्मी निलंबित

वाहन से बरामद मादक पदार्थ को अपने पास रखने के आरोप में आठ पुलिसकर्मी निलंबित

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 25, 2020 10:55 pm IST,  Updated : Jun 25, 2020 10:55 pm IST

राजस्थान के चूरू जिले में एक वाहन से बरामद मादक पदार्थ को जब्त करने के बजाय अपने पास रखने के आरोप में एक पुलिस उप निरीक्षक सहित आठ पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।

Rajasthan, policemen- India TV Hindi
8 policemen suspended for keeping opium recovered during patrolling in Rajasthan Image Source : @TWITTER

जयपुर। राजस्थान के चूरू जिले में एक वाहन से बरामद मादक पदार्थ को जब्त करने के बजाय अपने पास रखने के आरोप में एक पुलिस उप निरीक्षक सहित आठ पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। आरोपी पुलिसकर्मियों ने रविवार रात को राजमार्ग पर गश्त ड्यूटी के दौरान एक वाहन से बरामद मादक पदार्थ (अफीम) को अपने पास रख लिया। उन्होंने वाहन और वाहन चालक के खिलाफ कोई कार्रवाही नहीं की।

मामला चूरू पुलिस अधीक्षक के संज्ञान में सोमवार देर रात आया जिसके बाद उन्होंने मामले में जांच के आदेश दिये और उसके बाद बुधवार को दोषी आठ पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। चूरू पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ने बताया कि पुलिसकर्मियों को जांच रिपोर्ट में दोषी पाया गया इसलिये एक पुलिस उप निरीक्षक, दो हेडकांस्टेबल सहित आठ पुलिसकर्मियों को बुधवार को निलंबित कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि मादक पदार्थ को रतनगढ थानाधिकारी को जब्त करने के लिये सौंप दिया गया है। रतनगढ के वृत्ताधिकारी प्यारे लाल मीणा ने बताया कि यह 1.2 किलोग्राम अफीम थी जिसे वाहन से बरामद किया गया था। उन्होंने बताया कि पुलिस कर्मियों ने इसे बरामद करने में देरी की। वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और उसकी तलाश की जा रही है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।