1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. नाकेबंदी के दौरान ट्रक ने पुलिस कांस्टेबल को बेरहमी से कुचला, CCTV फुटेज आया सामने

नाकेबंदी के दौरान ट्रक ने पुलिस कांस्टेबल को बेरहमी से कुचला, CCTV फुटेज आया सामने

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Sep 19, 2023 01:03 pm IST,  Updated : Sep 19, 2023 01:09 pm IST

अहमदाबाद-उदयपुर हाईवे पर एक ट्रक ने पुलिस कांस्टेबल को कुचल दिया। पुलिस कांस्टेबल ने नाकेबंदी के दौरान ट्रक रुकवाने की कोशिश कोशिश की थी। कांस्टेबल की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस कांस्टेबल को...- India TV Hindi
पुलिस कांस्टेबल को कुचल कर निकल गया ट्रक

राजस्थान के उदयपुर से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक ट्रक ने हाईवे पर पुलिस कांस्टेबल को कुचल दिया। पुलिस कांस्टेबल ने नाकेबंदी के दौरान ट्रक रुकवाने की कोशिश की थी। हादसे में कांस्टेबल की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस कांस्टेबल राजू मीणा उदयपुर के टीडी थाने में तैनात थे। 

थाने के पास चल रही थी नाकाबंदी

अहमदाबाद-उदयपुर हाईवे पर थाने के समीप नाकाबंदी चल रही थी। ट्रक अहमदाबाद से उदयपुर की ओर से आ रहा था। घटना के बाद सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। ग्रामीणों ने मौके पर जमकर हंगामा किया।

पुलिस कांस्टेबल को ट्रक ने कुचला
Image Source : INDIATVपुलिस कांस्टेबल को ट्रक ने कुचला

कांस्टेबल की हाईवे पर लगी थी ड्यूटी

कांस्टेबल की नाकाबंदी के दौरान हाईवे पर ड्यूटी लगी हुई थी। उस दौरान यह हादसा हुआ। ट्रक में क्या भरा हुआ था इस बात की जानकारी अभी किसी के पास नहीं है, लेकिन माना जा रहा है कि ट्रक में अवैध सामग्री होने की वजह से ट्रक चालक ने पुलिस कांस्टेबल को कुचल दिया। 

पुलिस कांस्टेबल को कुचल कर निकल गया ट्रक
Image Source : INDIATVपुलिस कांस्टेबल को कुचल कर निकल गया ट्रक

पुलिस सबसे पहले ट्रक चालक को गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है, ताकि पता चल सके कि उसने ऐसा क्यों किया या फिर लापरवाही से हुआ।

यह भी पढ़ें-

युवती ने शादी के लिए मना किया तो भड़क गया आरोपी, जंगल में हत्या कर पेड़ पर लटका दिया शव

VIDEO: तेज रफ्तार कार ने घर के आगे खड़े मासूम को रौंदा, ग्रामीणों ने जमकर काटा बवाल; ड्राइवर को भी पीटा

- भगवान प्रजापत की रिपोर्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।