1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. एग्जिट पोल के नतीजों के बाद गवर्नर से मिले अशोक गहलोत, अचानक मीटिंग के लिए पहुंचे थे सीएम

एग्जिट पोल के नतीजों के बाद गवर्नर से मिले अशोक गहलोत, अचानक मीटिंग के लिए पहुंचे थे सीएम

 Published : Nov 30, 2023 11:49 pm IST,  Updated : Dec 01, 2023 06:30 am IST

राज्य की 199 सीटों के फाइनल आंकड़े की बात करें तो यहां कांग्रेस पार्टी बढ़त बनाते हुए दिख रही है। इंडिया टीवी - CNX के आंकड़ों के अनुसार, कांग्रेस इस बार रिवाज बदलने जा रही है और दोबारा सरकार बनाते हुए दिख रही है।

एग्जिट पोल के नतीजों के बाद गवर्नर से मिले अशोक गहलोत- India TV Hindi
एग्जिट पोल के नतीजों के बाद गवर्नर से मिले अशोक गहलोत Image Source : TWITTER

जयपुर: राजस्थान के एग्जिट पोल में सकारात्मक नतीजे सामने आने के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बेहद ही खुश नजर आ रहे हैं। एग्जिट पोल में मिलती हुई बढ़त के बाद सीएम अचानक से राजभवन पहुंच गए और वहां उन्होंने राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात की। हालांकि बताया जा रहा है कि यह मुलाकात सामान्य थी और इसका कोई राजनीतिक कारण नहीं था।

इस मुलाकात के बारे में जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट करते हुए कहा, "आज माननीय राज्यपाल श्री कलराज मिश्र जी से शिष्टाचार भेंट हुई। इस दौरान प्रदेश के महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा की।" हालांकि राजनीतिक पंडित इस मुलाकात के राजनीतिक मायने भी लगा रहे हैं। 

 

वहीं इससे पहले मीडिया से बात करते हुए अशोक गहलोत ने दावा किया था कि पांच राज्यों में से कहीं भी बीजेपी सरकार नहीं बना पाएगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि राजस्थान में जनता हमारी सरकार दोहराएगी और इसके 3 कारण हैं। पहला कारण यह है कि सरकार के खिलाफ कोई सत्ता विरोधी लहर नहीं है, ऐसा विशेषज्ञ भी कह रहे हैं। दूसरे हैं सीएम, बीजेपी के वोटर भी यही कहेंगे कि सीएम ने विकास कार्य करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। तीसरी है प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, भाजपा मुख्यमंत्रियों और केंद्रीय मंत्रियों द्वारा बोली जाने वाली भाषा। वह भाषा किसी को पसंद नहीं आयी। 

वहीं अगर बात करें 199 सीटों के फाइनल आंकड़े की बात करें तो यहां कांग्रेस पार्टी बढ़त बनाते हुए दिख रही है। इंडिया टीवी - CNX के आंकड़ों के अनुसार, कांग्रेस इस बार रिवाज बदलने जा रही है और दोबारा सरकार बनाते हुए दिख रही है। फिलहाल यह आंकड़ा 199 सीटों का है, क्योंकि 1 सीट पर चुनाव नहीं हुआ था। यहां कांग्रेस को 94 से 104 सीटें मिल सकती हैं, वहीं बीजेपी को 80 से 90 सीटें मिल सकती हैं और अन्य इस बार किंगमेकर बंटे हुए दिख रहे हैं। वह इस बार 14 से 18 सीटें हासिल कर सकते हैं।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।