1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. 'कुछ लोग मुश्किल वक्त में पार्टी छोड़कर भाग रहे हैं', कांग्रेस नेताओं के बीजेपी में शामिल होने पर बोले गहलोत

'कुछ लोग मुश्किल वक्त में पार्टी छोड़कर भाग रहे हैं', कांग्रेस नेताओं के बीजेपी में शामिल होने पर बोले गहलोत

 Published : Mar 10, 2024 06:38 pm IST,  Updated : Mar 18, 2024 06:49 pm IST

राजस्थान के कई कांग्रेस नेताओं के बीजेपी में शामिल होने के बाद अशोक गहलोत बोले कि कई लोग कह रहे हैं कि उनके ऊपर केन्द्रीय एजेसिंयों का दबाव है इसलिए भाजपा में जा रहे हैं। ये वक्त किसी दबाव के आगे झुकने का नहीं है बल्कि लोकतंत्र को बचाने और देश के भविष्य के लिए संघर्ष करने का है।

Rajasthan, Congress, Ashok Gehlot- India TV Hindi
अशोक गहलोत Image Source : FILE

जयपुर: लोकसभा चुनाव नजदीक हैं और पार्टियों ने चुनावी मैदान में उतरने से पहले अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। नेताओं ने पाला बदलना भी शुरू कर दिया है। कई कांग्रेस नेता भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो रहे हैं तो कई बीजेपी नेता कांग्रेस का दामन थाम रहे हैं। इसी क्रम में रविवार को राजस्थान कांग्रेस कई बड़े नेता और पूर्व मंत्री बीजेपी में शामिल हो गए।

पार्टी के मुश्किल वक्त में लोग छोड़कर भाग रहे- गहलोत 

अब इन नेताओं के बीजेपी में शामिल होने केबाद प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का बड़ा बयान आया है। उन्होंने कहा कि इन नेताओं को कांग्रेस ने बनाया और अब पार्टी के मुश्किल वक्त में लोग छोड़कर भाग रहे हैं। अशोक गहलोत ने कहा, "जो नेता कांग्रेस छोड़कर जा रहे हैं उन्हें कांग्रेस ने पहचान दी, केन्द्रीय मंत्री, राज्य में मंत्री बनाया, पार्टी में बड़े पदों पर बिठाया परन्तु पार्टी के मुश्किल वक्त में वो पार्टी छोड़कर भाग रहे हैं।"

उनके ऊपर केन्द्रीय एजेसिंयों का दबाव- गहलोत 

राजस्थान के पूर्व सीएम ने कहा कि कई लोग कह रहे हैं कि उनके ऊपर केन्द्रीय एजेसिंयों का दबाव है इसलिए भाजपा में जा रहे हैं। ये वक्त किसी दबाव के आगे झुकने का नहीं है बल्कि लोकतंत्र को बचाने और देश के भविष्य के लिए संघर्ष करने का है। हमें गांधी परिवार से प्रेरणा लेनी चाहिए जिनमें श्री राहुल गांधी एवं पूरे परिवार को कई-कई दिनों तक ED ने पूछताछ के बहाने परेशान किया, उनकी संसद सदस्यता रद्द कर दी, घर तक खाली करवा दिया पर वो हर दबाव का मुकाबला मजबूती से कर रहे हैं। 

'कांग्रेस ही इस देश के लोकतंत्र को मजबूत रख सकती'

देशभर में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के माध्यम से अन्याय, महंगाई, नफरत और बेरोजगारी के खिलाफ यात्रा कर जनजागरण का काम कर रहे हैं। राजनीति में मुकाबला इस तरह डटकर किया जाता है। आज देश में हर संस्थान पर दबाव है और हर व्यक्ति तनाव का माहौल महसूस कर रहा है। इस तनाव और दबाव का मुकाबला करना है जो सिर्फ कांग्रेस पार्टी ही कर सकती है। कांग्रेस ही इस देश के लोकतंत्र को मजबूत और सुरक्षित रख सकती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।