1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. करोड़ों की लगात से तैयार कोटा रिवर फ्रंट, CM गहलोत ने आज का दौरा किया रद्द, कल करेंगे उद्घाटन

करोड़ों की लगात से तैयार कोटा रिवर फ्रंट, CM गहलोत ने आज का दौरा किया रद्द, कल करेंगे उद्घाटन

 Reported By: Manish Bhattacharya Edited By: Malaika Imam
 Published : Sep 12, 2023 07:58 am IST,  Updated : Sep 12, 2023 08:26 am IST

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रिवर फ्रंट के उद्घाटन के लिए आज का दौरा रद्द कर दिया है। अब वह कल 13 सितंबर को कोटा पहुंचेंगे। इसकी जानकारी सीएम ने ट्वीट कर दी।

अशोक गहलोत- India TV Hindi
अशोक गहलोत Image Source : FILE PHOTO

राजस्थान के मुख्यमंत्री और गृहमंत्री का कार्यभार संभाल रहे अशोक गहलोत रिवर फ्रंट के उद्घाटन के लिए आज मंगलवार को कोटा आने वाले थे। हालांकि, उनका आज का दौरा रद्द हो गया है। अब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कोटा दौरे पर कल यानी 13 सितंबर को जाएंगे। बता दें कि कोटा में 1400 करोड़ का रिवर फ्रंट बनकर तैयार हो चुका है और कल इसका उद्घाटन होने वाला है। 

रिवर फ्रंट में 22 घाट, सभी की अलग कहानी 

दावा किया जा रहा है कि ये रिवर फ्रंट अकेले 4 वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाएगा। करीब साढ़े पांच किलोमीटर एरिया में फैले इस रिवर फ्रंट का एक हिस्सा यहां आने वाले टूरिस्ट पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की आंख से भी देख सकेंगे। वसुधैव कुटुम्बकम् थीम पर तैयार हुए इस रिवर फ्रंट में 22 घाट है। इन सभी की अलग-अलग कहानी है।

चंबल माता की प्रतिमा: दावा है कि संगमरमर से बनी 242 फीट की मूर्ति विश्व में पहली है। इसमें कलश में से एक घंटे में 7 लाख लीटर पानी गिरेगा।

पंडित जवाहर लाल नेहरू का फेस मास्क: जवाहर घाट पर विश्व का सबसे बड़ा पंडित जवाहर लाल नेहरू का गनमेटल से बना मुखौटा लगाया गया है। फेस मास्क 12 मीटर ऊंचा और 3 मीटर चौड़ा है।

नंदी घाट: यहां जोधपुर पत्थर से 1 हजार टन वजनी 20 फीट ऊंची नदी की प्रतिमा लगाई गई है। अधिकारियों का दावा है कि यह एक सिंगल पत्थर पर बनाई गई है। 

ब्रह्मा घाट: यहां सबसे बड़ी घंटी बनाई गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।