1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. Bali, Rajasthan Assembly Election Results 2023: क्या छठी बार पुष्पेंद्र सिंह रचेंगे इतिहास?

Bali, Rajasthan Assembly Election Results 2023: क्या छठी बार पुष्पेंद्र सिंह रचेंगे इतिहास?

 Edited By: Adarsh Pandey
 Published : Dec 03, 2023 07:00 am IST,  Updated : Dec 03, 2023 07:00 am IST

बाली विधानसभा सीट से लगातार पांच बार जीत दर्ज करने वाले भारतीय जनता पार्टी के विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत का इस बार मुकाबला कांग्रेस के बद्री राम जाखड़ से है।

क्या पुष्पेंद्र सिंह राणावत एक बार फिर रच पाएंगे इतिहास?- India TV Hindi
क्या पुष्पेंद्र सिंह राणावत एक बार फिर रच पाएंगे इतिहास? Image Source : SOCIAL MEDIA

Bali, Rajasthan Assembly Election Results 2023: राजस्थान की 200 विधानसभा सीटों में एक अहम सीट पाली जिले के अंतर्गत आने वाली बाली विधानसभा सीट भी है। बता दें पिछली तीन बार से भाजपा के पुष्पेंद्र सिंह राणावत यहां के विधायक हैं। इस बार उनका मुकाबला कांग्रेस के बद्री राम जाखड़ और आम आदमी पार्टी के लाल सिंह देवासी से होना है।

बाली विधानसभा चुनाव रिजल्ट्स लाइव यहां देखें- Watch Bali Assembly Election Results Live Here

2018 में कैसे थे नतीजे?

पिछले विधानसभा चुनाव में पाली जिले की बाली विधानसभा सीट से भाजपा के विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत ने 5वीं बार जीत दर्ज की थी। इस विधानसभा सीट पर उनका कड़ा मुकाबला NCP के उम्मीदवार उम्मेद सिंह के साथ हुआ था। 2018 में इस विधानसभा सीट पर कुल 3,03,790 मतदाता थे। चुनाव में पुष्पेंद्र सिंह को 96, 238 वोट मिले थे और वहीं NCP के उम्मीदवार उम्मेद सिंह को 68, 051 वोट मिले थे। बता दें कि 28,187 वोटों के अंतर से भाजपा के विधायक पुष्पेंद्र सिंह ने जीत हासिल की थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।