1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. VIDEO: तेज रफ्तार कार ने बुजुर्ग महिला को मारी टक्कर, लोगों का गुस्सा वाहन पर फूटा, जमकर की तोड़फोड़, चालक फरार

VIDEO: तेज रफ्तार कार ने बुजुर्ग महिला को मारी टक्कर, लोगों का गुस्सा वाहन पर फूटा, जमकर की तोड़फोड़, चालक फरार

 Published : Aug 02, 2026 11:49 am IST,  Updated : Aug 02, 2026 11:54 am IST

पुलिस की टीम फरार चालक की तलाश में जुटी हुई है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। गंभीर रूप से घायल महिला का इलाज अस्पताल में कराया जा रहा है।

कार ने बुजुर्ग महिला को कुचला- India TV Hindi
कार ने बुजुर्ग महिला को कुचला Image Source : REPORTER INPUT

राजस्थान के बारां शहर में शनिवार शाम एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों का गुस्सा भड़क उठा और उन्होंने दुर्घटना करने वाली कार को घेरकर उसमें जमकर तोड़फोड़ कर दी। इस दौरान अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हंगामे का फायदा उठाकर कार चालक मौके से फरार हो गया।

कोटा रोड स्थित गुरुद्वारे के पास हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, यह हादसा शहर के कोटा रोड स्थित गुरुद्वारे के पास हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बुजुर्ग महिला सड़क पार कर रही थी, तभी तेज गति से आ रही एक कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि महिला सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई।

गुस्साए लोगों ने कार में की तोड़फोड़

हादसे के बाद आसपास मौजूद लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल महिला की मदद करने लगे। इसी दौरान स्थानीय लोगों ने दुर्घटना के लिए कार चालक को जिम्मेदार ठहराते हुए वाहन को रोक लिया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग वहां जमा हो गए और गुस्साए लोगों ने कार में तोड़फोड़ शुरू कर दी। स्थिति तनावपूर्ण होते देख चालक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया।

महिला की हालत है गंभीर

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। पुलिस ने भीड़ को शांत कराया और गंभीर रूप से घायल महिला को तत्काल एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।

फरार चालक की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को अपने कब्जे में लेकर थाने पहुंचा दिया है। फरार चालक की पहचान करने और उसे गिरफ्तार करने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। इसके अलावा प्रत्यक्षदर्शियों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि दुर्घटना के सही कारणों का पता लगाया जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है। चालक की पहचान होने के बाद उसके खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने और दुर्घटना करने सहित अन्य संबंधित धाराओं में कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

राम मेहता की रिपोर्ट

ये भी पढ़ें: 

उदयपुर में घर में घुसकर मां-बेटी की हत्या, परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी तक अंतिम संस्कार से किया इनकार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।