1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान: बाड़मेर के सरकारी स्कूल की कक्षा में हुक समेत नीचे आ गिरा पंखा, 2 छात्र घायल, अस्पताल में भर्ती

राजस्थान: बाड़मेर के सरकारी स्कूल की कक्षा में हुक समेत नीचे आ गिरा पंखा, 2 छात्र घायल, अस्पताल में भर्ती

 Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Mar 16, 2026 10:46 pm IST,  Updated : Mar 16, 2026 10:54 pm IST

दोनों छात्र कक्षा में बैठे हुए थे, तभी पंखा नीचे आ गिरा। दोनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में प्रशास ने जांच के आदेश दिए हैं।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : FREEPIK

राजस्थान के बाड़मेर जिले के एक सरकारी स्कूल में सोमवार सुबह कक्षा में लगा पंखा अचानक गिर पड़ा, जिससे दो छात्र घायल हो गए। घटना संसीयों का तला क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय में सुबह की प्रार्थना सभा के बाद हुई, जब बच्चे अपनी कक्षा में लौटे थे। 

दोनों बच्चों से टकराया पंखा

घायल बच्चों की पहचान 5 वर्षीय मनीष और 6 वर्षीय मनीष के रूप में हुई है। स्कूल प्रशासन ने बताया कि दोनों छात्र एक ही कक्षा में बैठे थे, तभी पंखा हुक समेत अचानक गिर पड़ा और उसका हिस्सा दोनों बच्चों से टकरा गया। 

अस्पताल में भर्ती कराए गए दोनों घायल छात्र

शिक्षकों और स्थानीय निवासियों ने तुरंत बच्चों को बाड़मेर के सरकारी जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। शिक्षक मुकेश ने बताया कि दोनों बच्चे सभा के बाद कक्षा में बैठ गए थे, जबकि अन्य छात्र आ रहे थे। 

जांच के दिए गए आदेश

तहसीलदार हुकमचंद मौके पर पहुंचे और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्कूल में लगे सभी पंखों की जांच के आदेश दिए गए हैं। स्कूल प्रशासन भी इस घटना के बाद से अलर्ट मोड पर है। आगे से ऐसी कोई घटना न हो, इसके लिए स्कूल प्रशासन पुराने पंखों और बिल्डिंग की देखरेख पर ध्यान दे रही है।

ये भी पढ़ें: 

घोर लापरवाही! टाइगर रिजर्व पर सड़क पार कर रहा था बाघ, बिल्ली की तरह लोगों ने उसे घेरा-VIDEO

नाबालिग आदिवासी लड़की का अपहरण कर शादी के लिए बुजुर्ग को बेचा, खेत में हुआ बलात्कार, पति-दलाल समेत 6 पर केस दर्ज

 
 
 
 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।