1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. Video: गले में गमछा डालकर कुत्ते की तरह पकड़ा, कपड़े उतारकर पीटा और पिलाया पेशाब, तीनों आरोपी गिरफ्तार

Video: गले में गमछा डालकर कुत्ते की तरह पकड़ा, कपड़े उतारकर पीटा और पिलाया पेशाब, तीनों आरोपी गिरफ्तार

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Sep 21, 2024 06:02 pm IST,  Updated : Sep 21, 2024 06:02 pm IST

वीडियो में कुछ लोगों ने मिलकर एक युवक को अर्धनग्न कर उसके साथ मारपीट की और उसके बाद युवक को बोतल में डालकर पेशाब पिलाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

Barmer- India TV Hindi
बारमेर में युवक के साथ ज्यादती Image Source : INDIA TV

सोशल मीडिया पर एक युवक के साथ बेरहमी में से मारपीट कर पेशाब पिलाने की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लोगों ने मिलकर एक युवक को अर्धनग्न कर उसके साथ मारपीट की और उसके बाद युवक को बोतल में डालकर पेशाब पिलाते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बाड़मेर पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वीडियो बाड़मेर जिले के चौहटन इलाके के धनाऊ थाना अंतर्गत बामनोर गांव का बताया जा रहा है।

बाड़मेर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जसराम बोस ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया कि वीडियो सामने आने के आरोपियों को हिरासत में लिया है। शुरुआती जांच में सामने आया कि युवक किसी के घर में घुस गया था, जिसके बाद उसके साथ मारपीट की गई। इस मामले को लेकर पीड़ित से संपर्क कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने जल्द कार्रवाई का दिया आश्वासन

मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके के लोगों में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिल रहा है। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई करने की बात कही है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

पीड़ित का बयान

इस मामले को लेकर धनाऊ पुलिस थाने में पीड़ित जुंजाराम पुत्र पीराराम जाट निवासी मीठा बेरा बामनोर पुलिस थाना धनाऊ ने दी रिपोर्ट में बताया कि बीती 16 सितंबर को वो रास्ते से जा रहा था। इस दौरान रिश्ते में चचेरे भाइयों भगवानाराम तेजाराम और गेनाराम ने उसका रास्ता रोककर बेरहमी से मारपीट और उससे अर्धनग्न कर पेशाब पिलाया। धनाऊ थाना पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर तीनो आरोपियों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

(बाड़मेर से कन्हैयालाल दल्होरा की रिपोर्ट)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।