1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. टीचर ने बेटी को मारा थप्पड़, तो गुस्साए फौजी पिता ने स्कूल डायरेक्टर पर चला दी गोली

टीचर ने बेटी को मारा थप्पड़, तो गुस्साए फौजी पिता ने स्कूल डायरेक्टर पर चला दी गोली

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 04, 2022 03:55 pm IST,  Updated : Jan 04, 2022 03:55 pm IST

जवान की बेटी ने करीब 20 दिन पहले अपने पिता से शिकायत में कहा था कि उसके द्वारा होमवर्क नहीं करने एक शिक्षक ने उसे थप्पड़ मार दिया। जवान छुट्टियों में घर आया हुआ था और स्कूल संचालक से मिलने गया था।

टीचर ने बेटी को मारा...- India TV Hindi
टीचर ने बेटी को मारा थप्पड़, तो गुस्साए फौजी पिता ने स्कूल संचालक पर चला दी गोली Image Source : SOCIAL MEDIA

Highlights

  • होम वर्क नहीं करने पर टीचर ने सैनिक की बेटी को मारा था थप्पड़
  • जवान छुट्टियों में घर आया हुआ था और स्कूल संचालक से मिलने गया था
  • स्कूल में अपने साथ लाईसेंसी बंदूक लेकर गया था सैनिक

जयपुर: राजस्थान के भरतपुर जिले में स्कूल में एक शिक्षक के बेटी को थप्पड़ मारने से नाराज सेना के एक जवान ने कथित तौर पर गोलीबारी की जिसमें एक महिला घायल हो गई। पुलिस ने बताया कि यह घटना कनवाडा गांव में हुई जहां सेना के जवान पप्पू गुर्जर की बेटी के गृह कार्य (होम वर्क) नहीं करने पर स्कूल के एक शिक्षक ने गुर्जर की बेटी को कथित तौर पर थप्पड़ मार दिया था।

सेना का जवान पप्पू गुर्जर सोमवार को स्कूल के निदेशक से मिलने गया था। उन्होंने बताया कि जवान की बेटी ने करीब 20 दिन पहले अपने पिता से शिकायत में कहा था कि उसके द्वारा होमवर्क नहीं करने एक शिक्षक ने उसे थप्पड़ मार दिया। जवान छुट्टियों में घर आया हुआ था और स्कूल संचालक से मिलने गया था। वह स्कूल में अपने साथ लाईसेंसी बंदूक लेकर गया था।

उन्होंने बताया कि स्कूल संचालक के साथ कहासुनी के बीच गुर्जर ने उस पर बंदूक तान दी और इस दौरान सैनिक द्वारा की गई गोलीबारी में बीच बचाव करने आई संचालक की पत्नी के हाथ में गोली लग गई। कांमा थानाधिकारी दौलत सिंह ने बताया कि आरोपी जवान के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है उसकी तलाश की जा रही है। फायरिंग के बाद जवान घटना स्थल से फरार हो गया। जवान की तलाश की जा रही है।

(इनपुट- एजेंसी)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।