1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान: चंबल नदी में नाव पलटने से डूबे 14 लोग, 8 के शव मिले

राजस्थान: चंबल नदी में नाव पलटने से डूबे 14 लोग, 8 के शव मिले

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 16, 2020 01:19 pm IST,  Updated : Sep 16, 2020 03:06 pm IST

बूंदी जिले में चंबल नदी को पार करते समय 50 से अधिक लोगों से भरी एक नाव पलट गई। हादसे में 14 लोग डूब गए। इनमें से अभी तक 8 लोगों के शव बरामद हुए हैं।

हादसे में 14 लोग डूब गए। इनमें से अभी तक 8 लोगों के शव बरामद हुए हैं।- India TV Hindi
हादसे में 14 लोग डूब गए। इनमें से अभी तक 8 लोगों के शव बरामद हुए हैं।

बूंदी (राजस्थान): बूंदी जिले में चंबल नदी को पार करते समय 50 से अधिक लोगों से भरी एक नाव पलट गई। हादसे में 14 लोग डूब गए। इनमें से अभी तक 8 लोगों के शव बरामद हुए हैं। हालांकि, बाकियों को सुरक्षित नदी से रेस्क्यू कर लिया गया। बताया जा रहा है कि नाव में बैठकर सभी लोग कमलेश्वर धाम जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। हादसा बुधवार सुबह को खातोली क्षेत्र के गोठड़ा कला गांव के पास हुआ।

हादसे की जानकारी मिलते ही जिले के कई बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे। हालांकि, इससे पहले से ही आसपास के लोगों ने डूबे हुए लोगों की तलाश शुरू कर दी थी। कई लोगों को हादसे के तुरंत बाद ही नदी से बाहर निकाल लिया गया था। लेकिन, कई लोग पानी में डूब गए थे, जिन्हें तलाश करने में वक्त लगा और जब बाहर निकाला गया तब तक देर हो चुकी थी। अभी तक नदी से आठ शव निकाले जा चुके हैं।

माना जा रहा है कि अधिक वजन होने के कारण नाव पलटी थी। अचानक नाव असन्तुलित हो गई थी और पानी भरने लग गया था। नाव को डूबता देखकर इसमें सवार लोग चंबल नदी में कूद गए थे। इसके बाद नाव भी पानी में डूब गई। जो लोग तैरना जानते थे वह तैरकर नदी से बाहर आ गए जबकि जिन्हें तैरना नहीं आता था उनमें से ज्यादातर लोग डूब गए। फिलहाल, 14 लोगों के डूबने की जानकारी है।

बाकि लोगों की भी तलाश जारी है। आसपास के लोग और प्रशासन की टीमें उन्हें तलाश रही हैं। अभी तक नदी से आठ लोगों के शव बाहर निकाले जा चुके हैं। इनमें 30 वर्षीय मन्साराम, 27 वर्षीय उमा बाई, 37 वर्षीय हेमराज, 52 वर्षीय प्रेमबाई गुर्जर शामिल हैं। फिलहाल, इन्हीं चार लोगों की जानकारी सामने आई है। बाकियों के नाम अभी पता नहीं चल सके हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।