1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान के होटल में पंखे से लटकता मिला दिल्ली के व्यापारी का शव

राजस्थान के होटल में पंखे से लटकता मिला दिल्ली के व्यापारी का शव

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 27, 2022 03:48 pm IST,  Updated : Mar 27, 2022 03:48 pm IST

मृतक की पहचान 40 वर्षीय दीपक शर्मा के रूप में हुई है। कमरे से कोई ‘‘सुसाइड नोट’’ नहीं मिला है। पुलिस ने कहा कि परिजनों के दिल्ली से आने पर पोस्टमार्टम किया जाएगा।

Police- India TV Hindi
Police Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

कोटा (राजस्थान): राजस्थान में बूंदी स्थित होटल के कमरे में रविवार की सुबह दिल्ली के कारोबारी का शव पंखे से लटकता मिला। पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि मृतक की पहचान 40 वर्षीय दीपक शर्मा के रूप में हुई है। कमरे से कोई ‘‘सुसाइड नोट’’ नहीं मिला है। पुलिस ने कहा कि परिजनों के दिल्ली से आने पर पोस्टमार्टम किया जाएगा।

बूंदी सिटी थाने के सर्किल निरीक्षक सहदेव मीणा ने कहा कि शर्मा पिछले तीन दिनों से होटल में ठहरे हुए थे। शुरुआती जांच से पता चला कि वह अक्सर व्यापार के सिलसिले में बूंदी आते थे। होटल के रिकॉर्ड से पता चलता है कि वह यहां पहले भी दो बार ठहर चुके हैं।

सुबह जब होटलकर्मी नाश्ता लेकर पहुंचे तो शर्मा का कमरा अंदर से बंद था। खटखटाने पर भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर होटल प्रबंधक ने दूसरी चाबी से ताला खोला, तो शर्मा का शव पंखे से लटकता मिला।

(इनपुट- एजेंसी)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।