1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान: पाली जिला कांग्रेस अध्यक्ष का इस्तीफा, पायलट के खिलाफ कार्रवाई को अलोतांत्रिक बताया

राजस्थान: पाली जिला कांग्रेस अध्यक्ष का इस्तीफा, पायलट के खिलाफ कार्रवाई को अलोतांत्रिक बताया

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 14, 2020 06:19 pm IST,  Updated : Jul 14, 2020 06:19 pm IST

कांग्रेस पार्टी की तरफ से सचिन पायलट को डिप्टी सीएम और कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद पार्टी के अंदर असंतोष अब मुखर हो रहा है। 

राजस्थान: पाली जिला कांग्रेस अध्यक्ष का इस्तीफा, पायलट के खिलाफ कार्रवाई को अलोतांत्रिक बताया- India TV Hindi
राजस्थान: पाली जिला कांग्रेस अध्यक्ष का इस्तीफा, पायलट के खिलाफ कार्रवाई को अलोतांत्रिक बताया Image Source : ANI/TWITTER

जयपुर: कांग्रेस पार्टी की तरफ से सचिन पायलट को डिप्टी सीएम और कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद पार्टी के अंदर असंतोष अब मुखर हो रहा है। पाली जिला कांग्रेस अध्यक्ष चुन्नीलाल चाडवास ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने सचिन पायलट को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाने की आलाकमान की कार्रवाई को अलोकतांत्रिक बताया है। 

आपको बता दें कि कांग्रेस पार्टी ने सचिन पायलट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें राजस्थान के उपमुख्यमंत्री पद तथा राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद से हटा दिया है। कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने इसका ऐलान किया है। सचिन पायलट के अलावा उनका साथ देने वाले सभी विधायकों और मंत्रियों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है। हालांकि सचिन पायलट को अभी उपमुख्यमंत्री पद और पार्टी अध्यक्ष पद से हटाया गया है, लेकिन कांग्रेस पार्टी से उनकी सदस्यता रद्द नहीं की गई है। सचिन पायलट के साथ रमेश मीणा तथा विश्वेंद्र सिंह को भी मंत्री पद से हटा दिया गया है। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।