1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान: कांग्रेस विधायकों का धरना खत्म, सीएम गहलोत ने बुलाई कैबिनेट बैठक

राजस्थान: कांग्रेस विधायकों का धरना खत्म, सीएम गहलोत ने बुलाई कैबिनेट बैठक

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 24, 2020 08:15 pm IST,  Updated : Jul 24, 2020 09:30 pm IST

राजभवन के पास मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के समर्थन में धरने पर बैठे कांग्रेस के विधायकों ने अपना धरना खत्म कर दिया है और वे वहां से निकल रहे हैं।

राजस्थान: कांग्रेस विधायकों का धरना खत्म, रात 9.30 बजे होगी कैबिनेट बैठक- India TV Hindi
राजस्थान: कांग्रेस विधायकों का धरना खत्म, रात 9.30 बजे होगी कैबिनेट बैठक Image Source : ANI/TWITTER

जयपुर: राजभवन के पास मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के समर्थन में धरने पर बैठे कांग्रेस के विधायकों ने राज्यपाल से मिले आश्वासन के बाद अपना धरना खत्म कर दिया है । इन विधायकों ने विधानसभा सत्र बुलाने की मांग की। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजभवन में राज्यपाल कलराज मिश्रा से मुलाकात की। गहलोत ने रात 9.30 बजे कैबिनेट बैठक बुलाई है।

राज्यपाल ने कांग्रेस विधायकों को आश्वस्त किया है कि वह इस मामले में बिना किसी दबाव और द्वेष के संविधान का अनुपालन करेंगे। राज्य के चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा ने संवाददाताओं को बताया कि राज्यपाल मिश्र ने विधानसभा सत्र को लेकर कुछ सवाल पूछे हैं। मंत्रिमंडल उन पर विचार कर जवाब राज्यपाल को भिजवाएगा।

शर्मा ने कहा, ‘‘राज्यपाल संवैधानिक प्रमुख हैं और उनका पूरा सम्मान है। जिस तरह से उन्होंने आश्वस्त किया है, हमें उनकी मंशा पर कोई संदेह नहीं करना चाहिए। उन्होंने (राज्यपाल) कहा है कि मेरे कुछ सवाल हैं, आप मंत्रिमंडल में उन पर विचार कर उनका जवाब मुझे भिजवा दीजिए, मैं संविधान के अनुसार ही कोई फैसला लूंगा।’’ शर्मा ने कहा, ‘‘अभी रात साढ़े नौ बजे मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई है जिन पर राज्यपाल के बिंदुओं पर चर्चा होगी। उनका जवाब आज ही उन्हें भेज दिया जाएगा।’’

इससे पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने बताया, ‘‘राज्यपाल ने कहा है कि वह बगैर किसी दबाव और द्वेष के संविधान की अनुपालना करेंगे। उन्होंने कहा है कि कुछ टिप्पणियां लिखकर उन्होंने एक छोटा सा आदेश मुख्यमंत्री को भेजा है। जैसे ही मंत्रिमंडल उन टिप्पणियों को निदान कर देगा तो संविधान की धारा 174 के तहत वह संविधान की अनुपालना के लिए कर्तव्यबद्ध हैं।’’ सुरजेवाला ने कहा, ‘‘हमें राज्यपाल के इस आश्वासन पर विश्वास है।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।