1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से 11 और मौत, 716 नये मामले

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से 11 और मौत, 716 नये मामले

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 07, 2020 11:56 pm IST,  Updated : Jul 07, 2020 11:56 pm IST

 राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से मंगलवार को 11 और लोगों की मौत हो गयी जिससे राज्य में संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 472 हो गयी।

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से 11 और मौत, 716 नये मामले- India TV Hindi
राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से 11 और मौत, 716 नये मामले Image Source : INDIA TV

 जयपुर: राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से मंगलवार को 11 और लोगों की मौत हो गयी जिससे राज्य में संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 472 हो गयी। इस बीच राज्य में अब तक के सबसे अधिक 716 नये मामले सामने आने से इस घातक वायरस से संक्रमितों की कुल संख्या 21404 हो गयी जिनमें से 4357 रोगियों का इलाज चल रहा है। 

एक अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को पाली में तीन, जयपुर—जोधपुर में दो दो, भरतपुर—धौलपुर—जालोर—नागौर में एक एक संक्रमित की मौत हो गयी। इससे राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 472 हो गई है। केवल जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 166 हो गयी है जबकि जोधपुर में 61, भरतपुर में 40, कोटा में 24, अजमेर में 21, बीकानेर में 17, नागौर में 14 और धौलपुर में 11 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। अन्य राज्यों के 31 रोगियों की भी यहां मौत हुई है।

उन्होंने बताया कि मंगलवार रात साढ़े आठ बजे तक राज्य में संक्रमण के अब तक के सबसे अधिक 716 नये मामले सामने आये। इनमें जोधपुर में 183, बीकानेर में 112, जयपुर में 71, बाडमेर में 47, नागौर में 45, अलवर में 39, जालौर में 37, सिरोही में 30,सीकर में 25,हनुमानगढ में 23, भरतपुर में 18, अजमेर में 15 मामले सामने आए। शेष मामले अन्य जिलों से आए हैं। राज्यभर में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण कई थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।