1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान में Coronavirus संक्रमण के 1,171 नये मामले, 11 और मरीजों की मौत

राजस्थान में Coronavirus संक्रमण के 1,171 नये मामले, 11 और मरीजों की मौत

 Reported By: Bhasha
 Published : Aug 08, 2020 10:45 pm IST,  Updated : Aug 08, 2020 10:45 pm IST

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से शनिवार को 11 और मरीजों की मौत हुई जिन्हें मिलाकर राज्य में संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 778 हो गयी है। 

राजस्थान में Coronavirus संक्रमण के 1,171 नये मामले, 11 और मरीजों की मौत- India TV Hindi
राजस्थान में Coronavirus संक्रमण के 1,171 नये मामले, 11 और मरीजों की मौत Image Source : INDIA TV

जयपुर: राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से शनिवार को 11 और मरीजों की मौत हुई जिन्हें मिलाकर राज्य में संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 778 हो गयी है। इसके साथ ही 1,171 नये मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 51,328 हो गयी जिनमें से 13,387 उपचाराधीन हैं। एक अधिकारी ने बताया कि शनिवार रात साढ़े आठ बजे तक बीते चौबीस घंटे में राज्य में 11 और संक्रमितों को मौत हुई जिनमें कोटा में तीन, बारां में तीन, जयपुर में दो, बीकानेर में एक, प्रतापगढ़ में एक व उदयपुर में एक मरीज की मौत शामिल है। 

इसके साथ ही राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 778 हो गई है। केवल जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 215 हो गयी है जबकि जोधपुर में 85, भरतपुर में 57, अजमेर में 55, बीकानेर में 48, कोटा में 41, नागौर में 34, पाली में 31, अलवर में 23 और धौलपुर में 19 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। 

अन्य राज्यों के 39 रोगियों की भी यहां मौत हुई है। वहीं, बीते चौबीस घंटे में सामने आए नये मामलों में पाली में 180, जोधपुर में 164, जयपुर में 103, अजमेर में 93, बीकानेर में 91, अलवर में 91, कोटा में 85 व भीलवाड़ा में 63 नये मामले शामिल हैं। राज्यभर में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण कई थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।