1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान में Coronavirus संक्रमण के 690 नए मामले सामने आए, 5 और मरीजों की मौत

राजस्थान में Coronavirus संक्रमण के 690 नए मामले सामने आए, 5 और मरीजों की मौत

 Reported By: Bhasha
 Published : Aug 20, 2020 01:07 pm IST,  Updated : Aug 20, 2020 01:07 pm IST

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से पांच और मौतों के साथ प्रदेश में मृतकों की संख्या बढ़कर 915 हो गयी। वहीं, राज्य में 690 नये संक्रमित मिले हैं। 

राजस्थान में Coronavirus संक्रमण के 690 नए मामले सामने आए, 5 और मरीजों की मौत - India TV Hindi
राजस्थान में Coronavirus संक्रमण के 690 नए मामले सामने आए, 5 और मरीजों की मौत  Image Source : INDIA TV

जयपुर: राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से पांच और मौतों के साथ प्रदेश में मृतकों की संख्या बढ़कर 915 हो गयी। वहीं, राज्य में 690 नये संक्रमित मिले हैं। अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह साढ़े दस बजे तक के बीते लगभग 12 घंटे में राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से पांच और मौत हुई हैं। इसके साथ ही संक्रमण के 690 नये मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 65,979 हो गयी। इनमें से 14671 रोगी उपचाराधीन हैं। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।