1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से चार और लोगों की मौत, 159 नये मामले

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से चार और लोगों की मौत, 159 नये मामले

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 17, 2020 12:40 pm IST,  Updated : Jul 17, 2020 12:40 pm IST

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से चार और लोगों की मौत के बाद राज्य में इससे मरने वालों की संख्या 542 हो गई है।

Coronavirus Cases in Rajasthan- India TV Hindi
Coronavirus Cases in Rajasthan Image Source : AP

जयपुर। राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से चार और लोगों की मौत के बाद राज्य में इससे मरने वालों की संख्या 542 हो गई है। वहीं 159 नये मामले सामने आने के बाद यहां संक्रमण के मामले बढ़कर 27,333 हो गए, जिनमें से 6,763 लोगों का इलाज जारी है। अधिकारी ने बताया कि कोटा में दो, सिरोही तथा उदयपुर में एक-एक व्यक्ति की जान गई। इससे राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 542 हो गई है। 

केवल जयपुर में ही इससे कुल 179 लोगों की जान गई है। जबकि जोधपुर में 65, भरतपुर में 43, कोटा में 29, अजमेर में 26, बीकानेर में 21, नागौर में 18 ,पाली में 15, धौलपुर में 14, सवाई माधोपुर में 10, उदयपुर में 10 और सिरोही में 10 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। अन्य राज्यों के 34 रोगियों की भी यहां मौत हुई है। 

उन्होंने बताया कि शुक्रवार सुबह साढ़े दस बजे तक राज्य में संक्रमण के 159 नये मामले सामने आये। बीकानेर में 32, नागौर में 26, जयपुर में 22, भीलवाड़ा में 14, कोटा तथा झुंझुनू में 11-11 नये मामले सामने आए। राज्यभर में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण कई थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।