1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान में कोरोना वायरस से संक्रमण के 2178 नए मामले, 12 लोगों की मौत

राजस्थान में कोरोना वायरस से संक्रमण के 2178 नए मामले, 12 लोगों की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 18, 2020 09:34 pm IST,  Updated : Nov 18, 2020 09:34 pm IST

राजस्थान में बुधवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 2178 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमित होने वाले लोगों की कुल संख्या 2 लाख 32 हजार के पार हो गई है।

Rajasthan Coronavirus Cases, Rajasthan Coronavirus Death, Rajasthan Coronavirus- India TV Hindi
राजस्थान में बुधवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 2178 नए मामले सामने आए हैं। Image Source : PTI REPRESENTATIONAL

जयपुर: राजस्थान में बुधवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 2178 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमित होने वाले लोगों की कुल संख्या 2 लाख 32 हजार के पार हो गई है। राजस्थान सरकार के अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, बुधवार को बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस से संक्रमित 12 और मरीजों की मौत भी हुई है। इन नई मौतों को मिलाकर कोविड-19 के चलते अपनी जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 2100 के आंकड़े को भी पार कर गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोरोना वायरस के संक्रमण से अब तक सबसे ज्यादा मौतें राजधानी जयपुर में हुई हैं।

‘सबसे ज्यादा 402 मौतें जयपुर में’

राजस्थान सरकार के अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को शाम 6 बजे तक बीते 24 घंटों में 2178 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की अब तक कुल संख्या 2,32,358 हो गई है। उन्होंने बताया कि इसी अवधि में 12 और लोगों की मौत हो गई जिससे राज्य में कोरोना वायरस के संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 2101 तक पहुंच गया। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण से अब तक जयपुर में सबसे ज्यादा 402, जोधपुर में 209,अजमेर में 160, बीकानेर में 153, कोटा में 119, भरतपुर में 97, पाली में 81,उदयपुर में 80 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

‘अब तक 2,10,779 लोग हुए ठीक’
अधिकारियों ने बताया कि राज्य में अब तक कुल 2,10,779 लोग कोरोना वायरस संक्रमण से ठीक हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही बुधवार को संक्रमण के 2178 नए मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की कुल संख्या 2,32,358 हो गई जिनमें से 19,478 रोगी उपचाराधीन हैं। नए मामलों में जयपुर में 468, जोधपुर में 302, अजमेर में 150, अलवर में 125, कोटा में 114, बीकानेर में 77, पाली में 76, उदयपुर में 75 नये संक्रमित शामिल हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।