1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान में कोरोना वायरस से संक्रमण के 110 नए मामले, एक मरीज की गई जान

राजस्थान में कोरोना वायरस से संक्रमण के 110 नए मामले, एक मरीज की गई जान

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 13, 2021 11:41 pm IST,  Updated : Feb 13, 2021 11:41 pm IST

राजस्थान में शनिवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 110 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही सूबे में इस घातक वायरस से संक्रमित होने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 3,18,820 हो गई है।

Rajasthan Coronavirus Cases, Rajasthan Coronavirus Death, Rajasthan Coronavirus- India TV Hindi
राजस्थान में शनिवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 110 नए मामले सामने आए हैं। Image Source : PTI REPRESENTATIONAL

जयपुर: राजस्थान में शनिवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 110 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही सूबे में इस घातक वायरस से संक्रमित होने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 3,18,820 हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि संक्रमण के सबसे ज्यादा नए मामले राजधानी जयपुर से सामने आए, जबकि कोटा और जोधपुर में मिलने वाले नए संक्रमितों की संख्या भी दहाई में रही। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण से एक और व्यक्ति की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या बढ़कर 2781 हो गई।

सबसे ज्यादा 24 नए संक्रमित जयपुर में मिले

अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को राज्य में कोविड-19 के 110 नए मामले आने से राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,18,820 हो गई है। उन्होंने बताया कि सूबे में इस समय कोरोना वायरस से संक्रमित 1409 मरीजों का इलाज चल रहा है। अधिकारियों ने बताया कि नए मामलों में जयपुर में 24, कोटा में 21, जोधपुर में 12, उदयपुर में 9, भीलवाडा में 7, अजमेर-बांसवाडा में 5-5, चित्तोडगढ-डूंगरपुर-नागौर में 4-4 नये संक्रमित शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इस दौरान 107 लोग कोरोना वायरस संक्रमण से ठीक हुए। राज्य में अब तक कुल 3,14,630 संक्रमित ठीक हो चुके हैं।

शुक्रवार को समाने आए थे 108 नए मामले
बता दें कि राजस्थान में शुक्रवार को भी कोरोना वायरस से संक्रमित एक मरीज की मौत हो गई थी। शुक्रवार को हुई मौत के बाद राज्य में इस घातक वायरस के संक्रमण से मरने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 2,780 हो गई थी। शुक्रवार को 108 नए मामले सामने आए थे, इस तरह देखा जाए तो शनिवार को संक्रमण के 2 ज्यादा केस मिले हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।