1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान में सामने आये कोरोना वायरस के 16,080 नये मामले, 169 और मरीजों की मौत

राजस्थान में सामने आये कोरोना वायरस के 16,080 नये मामले, 169 और मरीजों की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 11, 2021 08:06 pm IST,  Updated : May 11, 2021 08:06 pm IST

राजस्थान में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 16,080 नये मामले सामने आये जबकि 169 और मरीजों की मौत हो गई। राज्य में अभी 2,05,730 कोरोना संक्रमित मरीज उपचाराधीन है।

COVID: 169 deaths, 16,080 new cases in Rajasthan- India TV Hindi
राजस्थान में मंगलवार को कोरोना वायरस के 16,080 नये मामले सामने आये जबकि 169 और मरीजों की मौत हो गई। Image Source : PTI

जयपुर: राजस्थान में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 16,080 नये मामले सामने आये जबकि 169 और मरीजों की मौत हो गई। राज्य में अभी 2,05,730 कोरोना संक्रमित मरीज उपचाराधीन है। इस घातक वायरस से अब तक कुल 5,994 लोगों की जान जा चुकी है। चिकित्सा विभाग के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में राजधानी जयपुर में कोविड-19 के 3613, उदयपुर में 1506, जोधपुर में 1303, जैसलमेर में 860, कोटा में 740, अलवर में 705, भरतपुर में 688,गंगानगर में 508, अजमेर में 505 नये रोगियों का पता चला। इसके अनुसार बीते चौबीस घंटे में राज्य में इस दौरान 13,198 मरीज ठीक हुए।

वहीं अब राज्य में 7 लाख से अधिक लोगों में डोर टू डोर अभियान के दौरान बुखार, सर्दी और खांसी के लक्षणों की पहचान की गई है और उन्हें चिकित्सा प्रदान की जा रही है। ये जानकारी राज्य के सचिव, चिकित्सा और स्वास्थ्य, सिद्धार्थ महाजन के हवाले से मिली है। सोमवार रात को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में आयोजित कोविड समीक्षा बैठक के दौरान महाजन ने कहा, अगर राजस्थान में संक्रमण की समान दर जारी रहती है, तो कोविड के मामले 26 दिनों में दोगुने हो जाएंगे।

उन्होंने कहा कि गांवों में फैल रहे कोरोना संक्रमण की जांच के लिए डोर टू डोर सर्वे किया जा रहा है। इस अवसर पर बोलते हुए, गहलोत ने विधायकों और पंचायत राज प्रतिनिधियों को संयुक्त रूप से कहा कि वे कोरोना वायरस की श्रृंखला को तोड़ने के लिए लॉकडाउन का कड़ाई से कार्यान्वयन करें।

उन्होंने कहा कि कोविड ने ग्रामीण परिवेश में प्रवेश किया है और एक खतरनाक दर पर फैल रहा है। स्थिति चिंताजनक है और इसलिए हम सभी को कोविड के दिशानिदेशरें का पालन करने की आवश्यकता है। विपक्ष के नेता गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि ये कठिन समय हैं और हर किसी को कोविड के खिलाफ युद्ध लड़ने के लिए राजनीति से ऊपर उठना होगा।

ये भी पढ़ें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।