1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थानः भिवाड़ी में दवा बनाने की फैक्ट्री में आग लगने से चार की मौत, 10 लोग झुलसे

राजस्थानः भिवाड़ी में दवा बनाने की फैक्ट्री में आग लगने से चार की मौत, 10 लोग झुलसे

 Edited By: Mangal Yadav
 Published : Jun 26, 2024 02:44 pm IST,  Updated : Jun 26, 2024 02:55 pm IST

पुलिस ने बुधवार को कहा कि राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले में एक फैक्ट्री में आग लगने से चार लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : FILE-ANI
जयपुर: राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले के भिवाड़ी इलाके में कारखाने में आग लगने से चार लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। पुलिस उपाधीक्षक (तिजारा) शिवराज सिंह ने बताया कि कारखाने में मंगलवार देर शाम आग लग गई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। उन्होंने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया लेकिन वहां धुआं होने के कारण दमकलकर्मी अंदर नहीं जा सके, देर रात कारखाने से तीन और शव बरामद किए गए।
 
दवा बनाने वाली कंपनी में लगी आग
 
उन्होंने बताया कि दो शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है वहीं दो शवों को घटनास्थल से निकालने की प्रक्रिया चल रही है। यह हादसा मंगलवार शाम खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में एक दवा कारखाने में हुआ। आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। अधिकारी ने बताया कि घायलों का जिला अस्पताल में इलाज जारी है।
 
धुआं की वजह से बचाव कार्य में आई बाधा
 
मौके पर मौजूद रहे लोगों ने बताया कि कंपनी में आग लगने के बाद धमाके भी हुए। कंपनी में चारों तरफ धुआं ही धुआं दिख रहा था। इसकी वजह से बचाव कार्य में बाधा पहुंची। ज्यादा धुआं होने की वजह से रात में दमकलकर्मी कंपनी के अंदर नहीं जा सके। सुबह देखा गया तो चार लोगों के शव मिले। 
 
 
बाड़मेर में भी लग गई थी आग
 
इससे पहले बाड़मेर जिले में रविवार तड़के कबाड़ के एक गोदाम में आग लग गई थी। पुलिस ने बताया कि इस घटना में फिलहाल किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है। उन्होंने बताया कि गोदाम रिहायशी इलाके में स्थित है। पुलिस ने बताया कि गोदाम में आग लगने से स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। उसने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए दमकल की कई गाड़ियों को मौके पर भेजा गया है।  
 
 
इनपुट- भाषा  
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।