1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. एक, दो या तीन नहीं बल्कि एक साथ दिखा 19 सांपों का झुंड, VIDEO देख दहल जाएगा दिल

एक, दो या तीन नहीं बल्कि एक साथ दिखा 19 सांपों का झुंड, VIDEO देख दहल जाएगा दिल

 Edited By: Amar Deep
 Published : Jul 22, 2025 01:18 pm IST,  Updated : Jul 22, 2025 01:18 pm IST

उदयपुर के एक होटल के गार्डन से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां कोबरा सांपों का एक झुंड निकला है। इसमें एक बड़ा कोबरा सांप 18 छोटे सांपों के साथ मिला है। फिलहाल सांपों को जंगल में छोड़ दिया गया है।

होटल के गार्डन में मिला सांपों का झुंड।- India TV Hindi
होटल के गार्डन में मिला सांपों का झुंड। Image Source : REPORTER INPUT

उदयपुर: शहर के एक होटल से ऐसी तस्वीर निकलकर सामने आई है, जिसे कोई देख ले तो वह डर के साए में चला जाएगा। दरअसल, शहर के सेवाश्रम इलाके में एक साथ 19 कोबरा सांप नजर आए। ये वाकया किसी जंगल का नहीं, बल्कि सेवाश्रम इलाके में स्थित एक होटल का है। यहां होटल के गार्डन में कोबरा सांपों का झुंड नजर आया। गार्डन में एक बड़े सांप के साथ कोबरा के 18 बच्चे थे, जिन्हें सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। फिलहाल सभी सांपों को जंगल में छोड़ दिया गया है। 

होटल के गार्डन में मिला सांपों का झुंड

दरअसल, सेवाश्रम इलाके में स्थित होटल के गार्डन में कबाड़ रखा हुआ था। इस कबाड़ के पीछे से सांप के बच्चे जब बाहर निकलने लगे, तब इसकी सूचना वाइल्ड एनिमल रेस्क्यू सेंटर के डॉ. चमन सिंह चौहान को दी गई। सूचना मिलते ही चमन सिंह चौहान मौके पर पहुंचे। उन्होंने जब गार्डन में रखे कबाड़ को हटाया गया, तो उसमें से एक के बाद एक कई कोबरा सांप बाहर आने लगे। इन सभी में एक बड़ा कोबरा था और उसके साथ 18 बच्चे थे। एक साथ कोबरा सांपों के झुंड को देखकर होटल प्रबंधन के भी होश उड़ गए। वाइल्ड एनिमल रेस्क्यू सेंटर के चमन सिंह चौहान ने सभी सांपों को सुरक्षित रेस्क्यू किया। इसके बाद उन्हें जंगल में छोड़ दिया।

सांपों को जंगल में छोड़ा गया

सांपों को रेस्क्यू करने वाले चमन सिंह चौहान ने बताया कि कोबरा सांप एक बार में 12 से 20 अंडे देता है। होटल के गार्डन में मिले कोबरा के यह बच्चे कुछ ही दिन पहले अंडों में से निकले हैं, ऐसा लग रहा है। चमन सिंह ने यह भी कहा कि गनीमत रही कि बड़े कोबरा ने किसी बच्चे को नुकसान नहीं पहुंचाया, क्योंकि आमतौर पर यह सुनने में आता है कि कोबरा सांप ही अपने बच्चों को खा जाता है। हालांकि यहां देखने को मिला कि कोबरा सांप ने अपने बच्चों का ध्यान रखा और सभी 18 बच्चे सुरक्षित रेस्क्यू किए गए। (इनपुट- भगवान प्रजापत)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।