1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. VIDEO: राजस्थान में तेज बारिश, कहीं ऑरेंज, कहीं येलो अलर्ट जारी, जानें कैसा रहेगा मौसम

VIDEO: राजस्थान में तेज बारिश, कहीं ऑरेंज, कहीं येलो अलर्ट जारी, जानें कैसा रहेगा मौसम

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : Jun 21, 2025 01:06 pm IST,  Updated : Jun 21, 2025 01:06 pm IST

राजस्थान में शनिवार की सुबह से कई शहरों में बारिश का दौर जारी है। अगले दो दिनों के लिए मौसम विभाग ने कुछ शहरों के लिए ऑरेंज तो कुछ शहरों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। जानें कैसा रहेगा मौसम...

राजस्थान में बारिश का अलर्ट- India TV Hindi
राजस्थान में बारिश का अलर्ट Image Source : FILE PHOTO

राजस्थान में आंधी तूफान के साथ बारिश का दौर जारी है। शुक्रवार को राजधानी जयपुर, कोटा, भीलवाड़ा, दौसा, बूंदी, टोंक, सीकर, नागौर, करौली सहित कई जिलों में तेज बारिश हुई। भारी बारिश की वजह से जयपुर के मुहाना मंडी के पास की जमीन धंस गई जिससे कई गाड़ियां फंस गईं और यातायात प्रभावित रहा। वहीं, मानसरोवर में भी सड़क धंसने से गहरा गड्ढा हो गया। सीकर में बिजली गिरने से एक किसान की मौत हो गई। मौसम विभाग ने राजस्थान के 30 जिलों में आज भी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

जोधपुर शहर में भारी बारिश, देखें वीडियो

दो दिनों के लिए बारिश का अलर्ट जारी

जयपुर, कोटा, भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं तेज बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं, कल यानी 22 जून को राजस्थान के गंगानगर, हनुमानगढ़ और बीकानेर को छोड़कर सभी जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है तो वहीं 24 जून को टोंक सवाई माधोपुर, बूंदी, कोटा, बारां और झालावाड़ में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है तो वहीं, जैसलमेर, बाड़मेर, और जोधपुर को छोड़कर सभी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

सीकर में किसान की मौत, बह गई बाइक

सीकर जिले में बिजली गिरने से खेत में पेड़ के नीचे बैठे किसान की मौत हो गई। तो वहीं, एक बाइक बारिश के पानी के तेज बहाव में बह गई। दाैसा के मेहंदीपुर बालाजी थाना क्षेत्र में बारिश की वजह से एक मकान भरभराकर गिर गया। टोंक में भी बहुत तेज बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। बारिश की वजह से कोटा में बैराज का एक गेट खोला गया। दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के कई शहरों में शुक्रवार को तापमान लुढक गया, इन शहरों में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। कई शहरों में पारा औसत से करीब 11 डिग्री सेल्सियस तक नीचे आ गया। लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।